लाइव न्यूज़ :

Shukra Gochar 2024: शुक्र का कन्या राशि में गोचर, इन 3 राशिवालों पर टूटेगा मुसीबत का पहाड़

By रुस्तम राणा | Updated: August 23, 2024 15:20 IST

Shukra Gochar 2024: समस्त प्रकार के भौतिक सुखों, ऐश्वर्य, कला, संगीत आदि का कारक ग्रह शुक्र 25 अगस्त रविवार को रात्रि 01 बजकर 24 मिनट पर सिंह राशि से कन्या राशि में गोचर करने करेगा। कन्या राशि में शुक्र ग्रह 18 सितंबर तक रहेंगे।

Open in App

Venus transits in Virgo 2024: शुक्र ग्रह 25 अगस्त रविवार को रात्रि 01 बजकर 24 मिनट पर सिंह राशि से कन्या राशि में गोचर करने करेगा। कन्या राशि में शुक्र ग्रह 18 सितंबर तक रहेंगे। इसके बाद यह अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे। शुक्र के इस गोचर का प्रभाव जहां कुछ राशियों के लिए वरदान साबित होगा, तो वहीं कुछ विशेष राशि के जातकों को इसके बुरे और भयानक परिणाम भी झेलने पड़ सकते हैं। ऐसे में जिन राशियों पर शुक्र के इस गोचर का बुरा प्रभाव पड़ेगा उन्हें गोचर काल के दौरान सावधान रहने की आवश्यकता होगी। 

मेष राशि

आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है। वे आपको कार्यक्षेत्र में हानि पहुंचाने के लिए साजिश कर सकते हैं। आपको उनसे सतर्क रहना होगा। आप अपने काम से काम रखें और योजनाओं को गुप्त रखकर काम करें। जो लोग पार्टनरशिप का बिजनेस करते हैं, वे अपने पार्टनर के साथ सही से पेश आएं। नहीं तो बात बात में काम खराब हो सकता है। वाद विवाद के कारण आपकी आमदनी प्रभावित हो सकती है। इस बीच आप लंबी दूरी की यात्राओं से भी बचें तो अच्छा रहेगा। 

धनु राशि

इस अवधि में आपकी सेहत प्रभावित होगी। इसका ध्यान रखें और बाहरी खानपान पर नियंत्रण रखें। 25 अगस्त से 18 सितंबर के बीच तक का समय आपकी नौकरी और बिजनेस के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस दौरान आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें बाधाएं आ सकती हैं। आपके काम अटक सकते हैं। सहकर्मियों के साथ वाद विवाद से बचें। 

मीन राशि

आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। लाइफ पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। सेहत के लिहाज से भी शुक्र का यह गोचर अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपकी कोई पुरानी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। करियर में आपको अधिक मेहनत की जरूरत होगी, फिर भी मनचाही सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

टॅग्स :शुक्र गृहज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग