लाइव न्यूज़ :

शनि अगले हफ्ते मौनी अमावस्या के दिन करेंगे राशि परिवर्तन, 29 साल बाद हो रहा है मकर में प्रवेश, इन राशियों पर अशुभ प्रभाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2020 12:35 IST

Shani Dev transit: शनि देव करीब 29 साल बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि इसके ढाई साल बाद मकर छोड़ कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देशनि देव कर रहे हैं मकर राशि में प्रवेश, कई राशियों पर पड़ेगा इसका प्रभावमिथुन और तुला राशि के जातकों पर ढैया का प्रभाव होगा, न्या राशि वाले ढैया से मुक्त होंगे

शनि देव का न्याय का देवता कहा जाता है। मान्यता है कि अगर वे किसी पर नाराज हुए तो उसकी जिंदगी में कई कष्ट आने शुरू हो जाते हैं। उनकी चाल का भी बहुत प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। करीब ढाई साल में एक बार राशि बदलने वाले शनि इस महीने 24 जनवरी को मूल राशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह मौनी अमावस्या का भी दिन होगा। 

शनि देव करीब 29 साल बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि इसके ढाई साल बाद मकर छोड़ कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। बहरहाल, अभी होने जा रहे है इस अहम परिवर्तन का सभी राशियों पर असर दिखेगा। वृषभ और कन्या राशि वाले जातक जहां शनि की ढैया से मुक्त होंगे वहीं मिथुन और तुला राशि के जातकों पर ढैया का प्रभाव होगा। आईए, जानते हैं किस राशि पर इस परिवर्तन का क्या होगा असर...

मेष: इस राशि के जातक को कर्म क्षेत्र में विशेष लाभ होगा। न्याय के क्षेत्र में भी लाभ मिलेगा। सभी कार्यों को ठीक से पूरा कर सकेंगे।

वृषभ: इस राशि के जातक को मिला जुला फल मिलेगा। कुछ हद तक आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। पराक्रम में वृद्धि होगी।

कर्क: इस राशि के जातक को विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। खर्चों में जरूर बढोतरी होगी। ढैया के प्रभाव से कुछ विवादों का सामना करना पड़ सकता है। न्याय क्षेत्र में बाधा होगी।

सिंह: आया में वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट जरूर हो सकते हैं। विवाह का योग बन रहा है।

कन्या: छात्रों को लाभ होगा। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। दुश्मनों से सतर्क रहने की जरूरत है।

तुला: इस राशि के जातकों को बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य के भरोसो नहीं बैठे। शादी-शुदा जीवन में भी विवाद हो सकते हैं।

वृश्चिक: संघर्ष कुछ ज्यादा है लेकिन साथ ही बाद में सफलता भी मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी कुछ बाधाएं आ सकती हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

धनु: इस राशि के जातक के लिए भी शुभ संकेत नहीं है। शादी-शुदा या लव लाइफ में विवाद संभव है। कार्यों में रुकावट होगी। पारिवारिक कष्ट बढ़ सकते हैं। साढ़े साती का प्रभाव रहेगा।

मकर: साल के आखिर में आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज लेने की भी स्थिति बन सकती है। शत्रु से सतर्क रहें। व्यवहार में उग्रता रहेगी।

कुंभ: संतान पक्ष को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य भी बिगड़ने के आसार हैं। संपत्ति बेचना चाहते हैं तो ये अच्छा समय होगा। धन की प्राप्ति होगी।

मीन: शुभ कार्य होंगे हालांकि इसमें समय लग सकता है। न्याय क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। पारिवारिक विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

टॅग्स :शनि देवमौनी अमावस्यामाघ मेला
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

भारतमाघ पूर्णिमा पर वाराणसी में गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

पूजा पाठMauni Amavasya 2026 Upay: जीवन में सुख-शांति और धन-वैभव पाने के लिए मौनी अमावस्या पर करें ये 5 आसान उपाय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर