लाइव न्यूज़ :

शनि के मकर राशि में प्रवेश का कैसा होगा असर और क्या करें उपाय, सबकुछ जानें सबसे आसान शब्दों में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2020 08:48 IST

शनि 24 जनवरी को राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इस दिन शनिदेव अपनी मूल राशि मकर में प्रवेश करेंगे। इस अहम परिवर्तन का सभी राशियों पर असर दिखेगा।

Open in App
ठळक मुद्देशनि 24 जनवरी को कर रहे हैं मकर राशि में प्रवेशषभ और कन्या राशि वाले जातक ढैया से मुक्त होंगे, मिथुन और तुला राशि पर होगा गंभीर प्रभाव

न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि करीब ढाई साल बाद मौनी 24 जनवरी को अपनी चाल बदल रहे हैं। यह मौनी अमावस्या का भी दिन है और शनि इस दिन धनु से अपनी मूल राशि मकर में प्रवेश करेंगे। शनि देव करीब 29 साल बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस अहम परिवर्तन का सभी राशियों पर असर दिखेगा।

वृषभ और कन्या राशि वाले जातक जहां शनि की ढैया से मुक्त होंगे वहीं मिथुन और तुला राशि के जातकों पर ढैया का प्रभाव होगा। जानिए, किस राशि पर क्या होगा असर होने वाला है...

मेष, कर्क और वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों को कार्य और व्यवसाय में लाभ और उन्नति मिलने वाला है। प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। विवाह और पारिवारिक सुखों की प्राप्ति होगी। वाहन का सुख मिलेगा। देश-विदेश की यात्राओं के अवसर मिल सकते हैं।

वृषभ, कन्या तथा धनु राशि

इस राशि के जातकों को विगत में किये गये प्रयासों में सफलता मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। संतान, भूमि और वाहन संबंधी सुखों की प्राप्ति का योग है।

मिथुन, तुला और कुम्भ राशि

इस राशि के जातकों को आर्थिक और पारिवारिक परेशानियों का सामना करना होगा। स्वास्थ्य में गिरावट सहित तनाव और उलझन बढ़ेगी। दुर्घटना से चोट का भी भय है। व्यवसाय में विघ्न के संकेत मिल रहे हैं। लाभ कम और खर्च अधिक होगा।

सिंह, मकर और मीन राशि 

इस अवधि में संघर्षपूर्ण परिस्थियों का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक और व्यवसायिक उलझने बढ़ेंगी। शत्रु का भय रहेगा। रोग और मानसिक तनाव भी अधिक रहेगा। व्यर्थ का खर्च और कलह के योग हैं।

शनि अगर प्रतिकूल हैं तो क्या है उपाय

- प्रत्येक शनिवार को शनि के मन्त्र का जप करें। ये इस प्रकार है- ऊॅ शं शनैश्चराय नमः- शनि चालीसा का पाठ भी नियमित रूप से करें।- सुन्दर काण्ड का पाठ करें।- हनुमान जी के मन्दिर में सिन्दूर, लड्डू और नारियल चढ़ायें।- श्रवण नक्षत्र में काले रंग का धागा शमि वृक्ष में लपेटे।- शनि से संबंधित वस्तुओं जैसे सरसों के तेल, काला तिल, काली मसूर की दाल, काला जूता, नमक आदि का दान करें।- गरीबों की सहायता करें।- जानवरों की सेवा करें और उन्हें खाना खिलाएं। 

टॅग्स :शनि देवमौनी अमावस्याहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग