लाइव न्यूज़ :

Shani Pradosh: शनि प्रदोष व्रत आज, जानिए क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, शनिदेव भी बरसाते हैं कृपा

By विनीत कुमार | Updated: March 7, 2020 08:53 IST

Shani Pradosh: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत आज सुबह 9.28 के बाद शुरू हो रही है। इसलिए आज ही प्रदोष व्रत किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देशनि प्रदोष: मार्च का पहला और फाल्गुन माह का दूसरा और आखिरी प्रदोष व्रत आजशनि प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव के साथ-साथ शनिदेव की भी मिलती है कृपा

Shani Pradosh: आज प्रदोष व्रत है। हर माह के त्रयोदशी को भगवान शिव को समर्पित किया जाने वाले इस व्रत का महत्व बहुत विशेष है। यह मार्च का पहला और इस साल फाल्गुन माह का दूसरा प्रदोष व्रत भी है। चूकी आज शनिवार है, इसलिए इसे शनि प्रदोष व्रत भी कहा जाता है।

हिंदी कैलेंडर के अनुसार हर माह की त्रयोदशी को पड़ने वाले प्रदोष व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। त्रयोदशी का दिन भगवान शिव को बहुत प्रिय है। त्रयोदशी के अगले दिन यानी चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि का व्रत भी पड़ता है। चतुर्दशी की तिथि को ही भगवान शिव का विवाह हुआ था।

Shani Pradosh Vrat: प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त और महत्व

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत आज सुबह 9.28 के बाद शुरू हो रही है। इस तिथि का समापन 8 मार्च को सुबह 6.31 बजे खत्म होगा और फिर चतुर्दशी की शुरुआत होगी। जैसा कि नाम से पता चलता है, प्रदोष व्रत की मुख्य पूजा शाम को ही की जाती है। प्रदोष काल की पूजा का शुभ मुहूर्त 7 मार्च की शाम 6.46 बजे से रात 9.11 बजे तक का है।

Shani Pradosh: शनिदेव की भी बरसेगी कृपा

शनि प्रदोष को शनिदेव की कृपा पाने के लिए भी बहुत कल्याणकारी है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। खासकर जिन लोगों पर शनि की ढैया, साढ़ेसाती चल रही है उन्हें ये व्रत जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव से मिल रहे कष्टों से मुक्ति मिलती है।

Shani Pradosh puja vidhi: शनि प्रदोष व्रत की पूजा विधि

शनि प्रदोष पर सुबह भगवान शंकर, पार्वती और नंदी जी को पंचामृत और गंगाजल से स्नान कराकर बेल पत्र, गंध, अक्षत (चावल), फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग और इलायची अर्पित करें। 

इस व्रत में सुबह की ही तरह शाम को भी भगवान शिव और माता पार्वती की ऐसे ही विधिवत पूजा करें। शनिदेव की कृपा पाने के लिए इस दिन बूंदी के लड्डू काली गाय को खिलाएं। साथ ही शनि प्रदोष के दिन कम से कम एक माला शनि मंत्र का जाप करना चाहिए। हनुमान जी की भी पूजा जरूर करें। इस दिन पीपल को जल देने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

प्रदोष व्रत के दिन साधक को तड़के उठना चाहिए और स्नान आदि के बाद ही पूजा की तैयारी शुरू करें। काला तिल, तेल, उड़द आदि का भी पूजा में इस्तेमाल करें। ये शनिदेव को पसंद है। इस दिन शनि स्रोत का भी पाठ करें।

टॅग्स :प्रदोष व्रतभगवान शिवशनि देव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग