लाइव न्यूज़ :

Shani Jayanti 2019: शनि देव की कृपा से 149 वर्ष बाद बना है दुर्लभ संयोग, राशि अनुसार कर लें ये उपाय, मिलेगा हर कष्ट से छुटकारा

By गुलनीत कौर | Updated: June 3, 2019 07:24 IST

कर्मफल दाता शनि देव के जन्मोत्सव को शनि जयंती के नाम से जाना जाता है। 3 जून को मनाई जाने वाली शनि जयंती पर लोग शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय करते हैं।

Open in App

ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि देव के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। शास्त्रों में इसे 'शनि जयंती' के नाम से जानते हैं। इस वर्ष 3 जून 2019, दिन सोमवार को शनि जयंती का पर्व है। सोमवार के दिन अमावस्या तिथि आने से इस दिन सोमवती अमावस्या भी मनाई जाएगी। साथ ही यह दिन वट सावित्री व्रत का ही है। इस तरह से 3 जून का दिन इस बार हिन्दुओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शनि जयंती तिथि, महत्व (Shani Jayanti 2019 Date, time, significance, vrat, puja)

कर्मफल दाता शनि देव के जन्मोत्सव को शनि जयंती के नाम से जाना जाता है। 3 जून को मनाई जाने वाली शनि जयंती पर लोग शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय करते हैं। इस दिन अमावस्या होने से व्रत भी किया जाता है। शनि मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। जिन लोगों की कुंडली में शनि संबंधी दोष चल रहा हो उन्हें इस दिन व्रत, पूजा-पाठ, शास्त्रीय उपाय आदि अवश्य ही करने चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और कुंडली में शनि दोषों को शांत करते हैं।

शनि जयंती पर राशि अनुसार करें उपाय (Shani Jayanti upay according to zodiac signs):

मेष राशि

मेष राशि वाले शनि जयंती पर एक काले कपड़े में उड़द की दाल बांधकर किसी गरीब को दान करें

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातक शनि जयंती के अवसर पर शनि स्तोत्र का पाठ करें और शाम के समय पीपल पेड़ की जड़ों के पास दीपक जलाएं

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोग शनि जयंती पर काले कुत्ते को अपने हाथों से मीठी रोटी बनाकर खिलाएं। इस उपाय से शनि साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम होता है

कर्क राशि

कर्क राशि वाले शनि जयंती के दिन भगवान शनि के नाम का व्रत करें, शनि मंदिर जाएं और वहां तेल का दीपक जलाकर आएं

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक शनि जयंती पर शिवलिंग के सामने बैठ महामृत्युंजय मंत्र का एक माला जाप करें। शिव को प्रसन्न करने से शनि दोष में कमी आती है

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक शनि जयंती पर नारियल के तेल और काले तिल को बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करते समय मन में यह कामना लाएं कि शनि देव आपके जीवन की रुकावटों को ख़त्म करें

तुला राशि

तुला राशि वाले शनि जयंती पर काले कपड़े में उड़द की दाल बांधकर किसी गरीब को दान करें

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक शनि जयंती के अवसर पर 7 बार अपने सिर से नारियल वारकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से शनि दोषों से राहत मिलती और और बुरी नजर से भी बचाव होता है

धनु राशि

धनु राशि वाले शनि जयंती के दिन भगवान शिव के नाम का व्रत करें और शिव मंत्रों का जपा भी करें

मकर राशि

मकर राशि के जातक शनि जयंती की सुबह तांबे के कलश में जल भरकर रख दें। शाम होने पर यह जल पीपल के पेड़ की जड़ों में अर्पित कर दें

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले शनि जयंती पर काले कपड़े में उड़द की दाल बांधकर किसी गरीब या जरूरतमंद को दान करें

मीन राशि

मीन राशि के जातक शनि जयंती के अवसर पर काले कुत्ते को मीठी रोटी बनाकर खिलाएं। ध्यान रहे रोटी बासी नहीं होनी चाहिए

टॅग्स :शनि देवहिंदू त्योहारराशिचक्रज्योतिष शास्त्रपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स