लाइव न्यूज़ :

शनि जयंती 3 जून को, शनि पूजा में इन 3 चीजों को चढ़ाने से मिलेगा शनि साढ़ेसाती, ढैय्या के प्रकोप से छुटकारा

By गुलनीत कौर | Updated: June 2, 2019 10:49 IST

3 जून को शनि जयंती है। इसी दिन सोमवती अमावस्या और वट सावित्री व्रत भी है। इसलिए यह दिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काफी खास माना जा रहा है।

Open in App

ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि देव के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। शास्त्रों में इसे 'शनि जयंती' के नाम से जानते हैं। इस वर्ष 3 जून 2019, दिन सोमवार को शनि जयंती का पर्व है। सोमवार के दिन अमावस्या तिथि आने से इस दिन सोमवती अमावस्या भी मनाई जाएगी। साथ ही यह दिन वट सावित्री व्रत का ही है। इस तरह से 3 जून का दिन इस बार हिन्दुओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शनि जयंती तिथि, महत्व (Shani Jayanti 2019 Date, time, significance, vrat, puja)

कर्मफल दाता शनि देव के जन्मोत्सव को शनि जयंती के नाम से जाना जाता है। 3 जून को मनाई जाने वाली शनि जयंती पर लोग शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय करते हैं। इस दिन अमावस्या होने से व्रत भी किया जाता है। शनि मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। जिन लोगों की कुंडली में शनि संबंधी दोष चल रहा हो उन्हें इस दिन व्रत, पूजा-पाठ, शास्त्रीय उपाय आदि अवश्य ही करने चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और कुंडली में शनि दोषों को शांत करते हैं।

यह भी पढ़ें: जून साप्ताहिक राशिफल: 3 से 9 जून बन रहा शनि, राहू, केतु का अशुभ योग, सभी राशियों पर प्रभावी, जानिए अपनी राशि का हाल

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए अर्पित करें ये चीजें:

1) तेल: शनि जयंती, शनि अमावस्या या हर शनिवार की सुबह एक कटोरी में सरसों का तेल डालें। इस तेल में सुबह अपना चेहरा देखें। शाम सूरज ढलने पर यह तेल शनि की मूर्ति पर डालें

2) नीले फूल: पूजा के दौरान या फिर शनि मंदिर जाकर शनि देव को नीले फूल अर्पित करें। नीले फूलों का पूजा में इस्तेमाल करने से शनि देव शीघ्र प्रसन्न होते हैं

3) जल: तांबे के लोटे में सुबह जल भरकर रख दें। शाम को सूरज ढलने पर इस जल को पीपल के पेड़ की जड़ों में अर्पित कर दें। हिन्दू मन्यातानुसार पीपल में शनि देव का वास होता है। इसलिए इसकी पूजा या जल अर्पित करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं

टॅग्स :शनि देवहिंदू त्योहारपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग