लाइव न्यूज़ :

कावड़ियों के लिए इस बार यात्रा में पहचान पत्र रखना होगा जरूरी, ये नये नियम भी होंगे लागू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2019 07:51 IST

पांच राज्यों के पुलिस के आला अधिकारियों के बीच बैठक के दौरान इस बात का भी फैसला लिया गया कि इस बार जो भी कांवड़िए जहां से भी आ रहे हैं, उन्हें अपने थाने में सारी जानकारी दर्ज करानी होगी।

Open in App

सावन कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार कावड़ियों के लिए पहचान पत्र रखना जरूरी बना दिया गया है। यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड समेत हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के पुलिस अधिकारियों के बीच हुई बैठक में ये फैसला लिया गया। सात फीट से ऊंचे कांवड़ को ले जाने की भी अनुमति नहीं होगी। साथ ही रेल-बसों की छत पर भी सवारी नहीं करने दी जाएगी। इस साल सावन का महीना 17 जुलाई से शुरू हो रहा है।

उत्तराखंड के डीजीपी अनिल रतूड़ी की अध्यक्षता में हुई पांच राज्यों की पुलिस की यह बैठक हुई। पिछले कुछ सालों में कांवड़ियों के हुड़दंग और उनके साथ हुए हादसे को देखते हुए यह तमाम फैसले लिये गये हैं। कई बार इनकी पहचान करना मुश्किल होता था, इसलिए अधिकारियों ने इसे आसान बनाने के लिए ऐसे कदम उठाने की बात कही है।

मिली जानकारी के अनुसार पांच राज्यों के पुलिस के आला अधिकारियों के बीच बैठक के दौरान इस बात का भी फैसला लिया गया कि इस बार जो भी कांवड़िए जहां से भी आ रहे हैं, उन्हें अपने थाने में सारी जानकारी दर्ज करानी होगी। इसमें गा़ड़ी नंबर सहित नाम, पता और मोबाइल नंबर भी शामिल होगा। इस बार करीब तीन करोड़ कांवड़ियों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

यूपी-हरियाणा में डीजे की छूट

कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी और हरियाणा में डीजे पर छूट होगी। हालांकि, ये नियम के अनुसार ही बजाने होंगे। बता दें कि उत्तराखंड में डीजे पर सख्ती के निर्देश दिये गये हैं।

टॅग्स :सावनभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग