लाइव न्यूज़ :

Sawan 2024: सावन का महीना आज से शुरू, सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी भीड़, भक्तों ने गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 22, 2024 09:38 IST

सावन महीने के पहले सोमवार के अवसर पर भगवान शिव के मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। देशभर में तमाम शिव मंदिरों में भक्तों का हुजूम देखने को मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसावन या श्रावण मास आज यानी 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। श्रावण मास को भारत में मानसून की शुरुआत के रूप में भी जाना जाता है।सावन के महीने में भक्त भगवान शिव और मां पार्वती के भक्त उनकी पूजा करते हैं और उनका आशीर्वाद पाने के लिए व्रत रखते हैं।

Sawan 2024:सावन या श्रावण मास आज यानी 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। श्रावण मास को भारत में मानसून की शुरुआत के रूप में भी जाना जाता है। सावन के महीने में भक्त भगवान शिव और मां पार्वती के भक्त उनकी पूजा करते हैं और उनका आशीर्वाद पाने के लिए व्रत रखते हैं। वे सावन महीने के दौरान सोमवार को व्रत रखते हैं, जिसे सावन सोमवार के नाम से भी जाना जाता है। 

भगवान शिव को अन्य चीजों के अलावा पंचामृत, गुड़, भूना चना, बेल पत्र, धतूरा, दूध, चावल और चंदन चढ़ाया जाता है। सोमवार के अलावा मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। इस बीच सावन महीने के पहले सोमवार के अवसर पर भगवान शिव के मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। देशभर में तमाम शिव मंदिरों में भक्तों का हुजूम देखने को मिल रहा है।

यही नहीं, उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सावन माह के पहले सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाई। सावन महीने के पहले सोमवार के अवसर पर पूजा करने के लिए महाराष्ट्र मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। उत्तराखंड के हरिद्वार में भी सावन माह के पहले सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाई।

यहां देखें वीडियो

टॅग्स :सावनHaridwarमुंबईवाराणसीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग