लाइव न्यूज़ :

Sawan 2023: सावन इस बार दो महीने का, आखिर क्यों हुआ ऐसा? 4 श्रावण सोमवार व्रत ही होंगे मान्य, 19 साल बाद बना अजब संयोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2023 11:02 IST

Sawan 2023: पवित्र सावन माह की शुरुआत इस बार 4 जुलाई से हो रही है। हिंदू कैलेंडर के इस पांचवें महीने सावन में भगवान शंकर की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

Open in App

Sawan 2023: हिंदू धर्म में सावन माह (Sawan Kab hai) का बहुत महत्व है। ऐसी मान्यता है कि यह महीना भगवान महादेव (Bhagvan Shiva) को बहुत प्रिय है। हिंदू कैलेंडर के पांचवें महीने सावन में भगवान शंकर की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में शिव भक्तों के लिए यह एक महीना बेहद खास होता है। यह महीना आम तौर पर जॉर्जियन कैलेंडर के मुताबिक जुलाई और अगस्त में आता है। 

सावन और सोमवार का महत्व (Sawan and Somvar vrat Significance)

सावन का महत्व तो विशेष है ही लेकिन सावन में पड़ने वाला सोमवार और खास है। इस महीने में हर सोमवार को शिव भक्त उपवास रखते हैं और अपने अराध्य की पूजा करते हैं। 

चूँकि सावन का महीना बस आने ही वाला है, तो यहां सावन की आरंभ तिथि, सावन की समाप्ति तिथि, सावन सोमवार की सूची, सावन सोमवार की पूजा विधि और इस पवित्र महीने के बारे में वह सब कुछ हम आपको बताने जा रहे, जिसे जानना आवश्यक है।

सावन कब से शुरू हो रहा है और सावन में कितने सोमवार इस बार? (Sawan Start date, Sawan End Date)

इस बार सावन करीब दो महीने का होगा। सावन की शुरुआत 4 जुलाई से हो रही है। अधिकमास के कारण सावन 58 दिनों का होगा। ऐसा संयोग 19 साल बाद बन रहा है। ऐसे में सावन सोमवारी व्रत भी दो चरणों में संपन्न होगा। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है, आइए इसके बारे में जानते हैं।

सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस बार सावन का पहला चरण 4 से 17 जुलाई तक होगा। इसके बाद दूसरा चरण 17 से 31 अगस्त तक का होगा। इस बीच यानी 18 जुलाई से 16 अगस्त तक मलमास पड़ रहा है। ऐसे में दो चरणों में पड़ने वाले सोमवार व्रत ही मान्य होंगे। मलमास के बीच में पड़ने वाले सोमवार व्रत नहीं किए जाएंगे।

Sawan Somvar Vrat date: सावन सोमवार व्रत कब-कब है?

पहले चरण में सावन 4 से 17 जुलाई तक है। इसमें दो सोमवार पड़ेंगे। पहला सोमवार 10 जुलाई और दूसरा 17 जुलाई है। यह दोनों ही सोमवार व्रत किए जाएंगे। इसके बाद मलमास में यानी 18 जुलाई से 16 अगस्त तक में पड़ने वाले सोमवार के दिन कोई व्रत नहीं किया जाएगा।

मलमास के बाद 17 अगस्त से 31 अगस्त के बीच दो सोमवार आएंगे, जिनमें व्रत किया जाएगा। ऐसे में तीसरा सोमवार 21 अगस्त को पड़ेगा जबकि चौथा सोमवार व्रत 28 अगस्त को होगा। 

Sawan 2023: मलमास क्या होता है?

पंचाग के अनुसार तीन साल में एक बार मलमास पड़ता है। इसे अधिकमास या पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जाना जाता है। मलमास में शुभ कार्य करने की मनाही होती है। मान्यता है कि इस महीने में भगवान विष्णु की उपासना करनी चाहिए। यह अधिक मास गणना के मुताबिक किसी भी महीने में पड़ सकता है। इस बार यह सावन के बीच में पड़ रहा है।

जानकारों के अनुसार इससे पहले सावन के महीने में मलमास 19 साल पहले पड़ा था। साल 2004 में करीब 2 महीने का सावन था। इसके बाद से साल 2023 में ऐसा हो रहा है।

टॅग्स :सावनहिंदू त्योहारभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल