लाइव न्यूज़ :

Sawan 2021: सावन आज से शुरू, अपनी राशि के अनुसार कैसे करें भगवान शिव की इस महीने में पूजा, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2021 08:50 IST

Sawan 2021: सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा की विशेष परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि इस महीने में भगवान शंकर धरती पर आते हैं। ऐसे में भक्त उनके आशीर्वाद के लिए पूरी श्रद्धा से उनकी पूजा करते हैं। अपनी राशि अनुसार कैसे भगवान शिव को आप प्रसन्न करें, जानिए इस बारे में

Open in App
ठळक मुद्देसावन का महीना 25 जुलाई से शुरू हो गया है, इस बार चार सोमवार व्रत पड़ेंगेहिंदू धर्म में इस महीने को बेहद पवित्र माना गया है, भगवान शिव की पूजा करने की रही है विशेष परंपरासावन के महीने में भगवान शिव को जल चढ़ाने की परंपरा है, साथ ही बेल पत्र, धतूरा आदि भी अर्पित किया जाता है

Sawan 2021:सावन का महीना शुरू हो चुका है। हिंदू धर्म में इस महीने को बेहद पवित्र माना गया है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु इस पूरे महीने उन्हें जल चढ़ाते हैं और बेल पत्र, धतूरा, दूध आदि अर्पण करते हैं। इस महीने में शिव पुराण की कथा भी सुननी चाहिए। इस महीने तमाम विभिन्न राशि के जातक कैसे पूजन करें, आइए इस बारे में हम आपको बताते हैं।

मेष: इस राशि के स्वामी मंगल हैं। ऐसे राशि के जातक गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करें। साथ ही भगवान शिव का अभिषेक शहद से करें और गाय को गुड़ खिलाएं। 

वृषभ: इस राशि के स्वामी शुक्र है। शिवलिंग पर आप इत्र और गंगा जल का अर्पण करें। चावल का दान करना चाहिए। गाय के दूध से भगवान शंकर का अभिषेक करें।

मिथुन: इस राशि के स्वामी बुध हैं। शिवपुराण पढ़ें और कुशोदक से रुद्राभिषेक करें। अन्न का दान करें। 

कर्क: चंद्रमा इस राशि के स्वामी हैं। आप गाय के दूध से भगवान का अभिषेक जरूर करें। 

सिंह: इस राशि के स्वामी सूर्य है। शहद से रुद्राभिषेक कराएं। हर दिन शिवपुराण पढ़ें। शिवमंदिर में श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ भी कराने से भगवान शंकर जी कृपा मिलेगी।

कन्या: इस राशि के स्वामी बुध है। कुशोदक से शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करवाएं। ऐसे जातकों को सोमवार का व्रत करना चाहिए।

तुला: शुक्र इस राशि के स्वामी हैं। भगवान शिव को इत्र से स्नान कराएं। दही से रुद्राभिषेक करें।

वृश्चिक: मंगल इस राशि के स्वामी हैं। आप गन्ने के रस से रुद्राभिषेक कराएं। मसूर की दाल का दान करें। 

धनु: पवित्र नदियों के जल से रुद्राभिषेक कराएं। इस राशि कs स्वामी गुरु है।

मकर: शनि इस राशि के स्वामी है। गंगा जल से भगवान का रुद्राभिषेक कराएं। भगवान को बेल-पत्र और धतूरा अवश्य चढ़ाएं

कुंभ: भगवान शिव रा कुशोदक से रुद्राभिषेक कराएं। अन्न दान करने से भगवान का आशीर्वाद मिलेगा।

मीन: आप गाय के दूध से रुद्राभिषेक कराएं। शिवपुराण का पाठ हर रोज इस महीने करें। इस राशि के स्वामी गुरु हैं।

टॅग्स :सावनभगवान शिवहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग