लाइव न्यूज़ :

सावन 2018: शीघ्र विवाह के लिए शिवलिंग पर चढ़ाएं ये एक चीज

By मेघना वर्मा | Updated: August 1, 2018 09:59 IST

अगर आपके पास धन की कमी है तो आप इस सावन अपने घर के पास बने तालाब में जाकर मछलियों को चारा जरूर खिलाएं।

Open in App

सावन का पावन महीना शुरु हो गया है। लोग इस महीने में ना केवल भगवान शिव की पूजा करते हैं बल्कि हर सोमवार शिव के लिए व्रत रखते हैं। सिर्फ शादी-शुदा ही नहीं बल्कि कुवांरी कन्याएं भी भगवान शिव की उपासना सावन में करती हैं। मान्यता है कि सावन के सोमवार का व्रत करने से कन्याओं को उनका मनचाहा पति मिलता है। सिर्फ यही नहीं माना यह भी जाता है कि जिन लोगों की शादी नहीं होती वो लोग भी सावन में शिव की विशेष पूजा करें तो उनकी शादि जल्द हो जाती है। आज हम आपको सावन पर किया जाने वाला यही उपाय आपको बताने जा रहे हैं जिसमें शिव और पार्वती खुश हो जाते हैं और आपकी शादी के योग जल्दी बन जाते हैं। 

1. दूध और केसर का महाउपाय

आपकी शादी भी बस तय होकर रह जा रही है या बार-बार उसमें अड़चन आ रही है तो आपको सावन के हर सोमवार को शिवलिंग पर केसर मिला हुआ दूध चढ़ाना चाहिए। इससे आपके विवाह का योग भी जल्दी बनेगा साथ ही किसी भी प्रकार की अड़चन आपके विवाह में नहीं आएगी। 

2. घर में शांति के लिए गाय को दें हरा चारा

अगर आपको घर में भी सुख और शांति की कमी है। बिना बात आपका अपने परिवार वालों के साथ झगड़ा हो जाता है तो अस सावन आप बैल, गाय या भैंस को हरा चारा जरूर खिलाएं। इससे आपके जीवन में सुख और समृद्धि आएगी और आपको मन भी शांत होगा। 

3. मन की शांति के लिए शिव का जल से अभिषेक

बदलती लाइफस्टाइल में लोग ऑफिस और घर के काम के बीच उलझकर रह गए हैं ऐसे में अगर आपको भी मन की शांति नहीं मिल पा रही है तो इस सावन अपने पास के शिव मंदिर जरूर जाएं और शिवलिंग का जल से अभिषेक करें। इससे आपके मन को बहुत हद तक राहत मिलेगी। 

4. धन की हो कमी तो मछिलयों को खिलाएं चारा

अगर आपके पास धन की कमी है तो आप इस सावन अपने घर के पास बने तालाब में जाकर मछलियों को चारा जरूर खिलाएं। इससे आपकी पैसों से जुड़ी सारी समस्या दूर हो जाएगी। 

टॅग्स :सावनभगवान शिवपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

भारतPM मोदी, महापूजा और एयर शो... सोमनाथ से आईं शानदार तस्वीरें

भारतVIDEO: सोमनाथ अमृत महोत्सव में 'सूर्य किरण' टीम का एयर शो, दिखाए शानदार करतब

भारतVIDEO: PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की वर्षा

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना