लाइव न्यूज़ :

VIDEO: अयोध्या में दीपोत्सव पर 26 लाख दीयों से जगमग होगा सरयू घाट, भक्ति और आस्था का प्रतीक...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2025 20:50 IST

Open in App
ठळक मुद्देVIDEO: अयोध्या में दीपोत्सव पर 26 लाख दीयों से जगमग होगा सरयू घाट, भक्ति और आस्था का प्रतीक...

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नौवें दीपोत्सव पर न केवल दीपों की जगमगाहट होगी बल्कि प्रदेश के विकास और भारतीय संस्कृति का जीवंत उदाहरण भी देखने को मिलेगा। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए सूचना विभाग द्वारा 15 आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी जबकि पर्यटन संस्कृति विभाग रामायण के सातों कांड पर आधारित विषय पर झांकियां प्रस्तुत करेगा। बयान में बताया गया कि देश के विभिन्न राज्यों की लोक कलाएं और नृत्य दीपोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि सूचना विभाग की झांकियां योगी सरकार के विकास कार्यों को दर्शाएंगी, जिनमें उत्तर प्रदेश में हुए बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और सांस्कृतिक विकास जैसे क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।

ये झांकियां प्रदेश की प्रगति और समृद्धि का प्रतीक होंगी। उन्होंने बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा रामायण के सात कांड बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किन्धाकांड, सुंदरकांड, लंकाकांड और उत्तरकांड पर आधारित झांकियां तैयार की जा रही हैं। अधिकारी ने बताया कि ये झांकियां भगवान राम के जीवन और रामायण की शिक्षाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेंगी। बयान में बताया गया कि इस बार दीपोत्सव में सांस्कृतिक विविधता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। बयान के मुताबिक, हरियाणा का फाग, केरल का कथककली, राजस्थान का झूमर, पंजाब का भांगड़ा, ओडिशा का संबलपुरी, गाजीपुर का डिबिया और पश्चिम बंगाल व मध्यप्रदेश की लोक कलाएं अयोध्या के रामपथ पर अपनी छटा बिखेरेंगी। बयान में बताया गया कि इस भव्य आयोजन में लगभग 500 से अधिक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

टॅग्स :अयोध्याहिंदू त्योहारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग