लाइव न्यूज़ :

Ramadan 2023: भारत में कब शुरू हो रहा रमजान का पाक महीना? जानें सही डेट और बहुत कुछ

By अंजली चौहान | Updated: March 17, 2023 17:31 IST

भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में 22 मार्च से रमजान शुरू हो रहा है। सऊदी अरब में रमजान 23 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है, इसके बाद 21 अप्रैल को ईद-उल-फितर होगी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में 22 मार्च से शुरू हो रहा रमजान का पाक महीना सऊदी अरब में रमजान 23 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है, इसके बाद 21 अप्रैल को ईद-उल-फितर होगी।इंटरनेशनल यूनियन फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड स्पेस साइंसेज यूएई ने घोषणा की है कि रमजान गुरुवार, 23 मार्च, 2023 को पड़ेगा।

Ramadan 2023: मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान का महीना सबसे पाक और महत्वपूर्ण होता है। मुसलमानों के लिए ये महीना वर्ष का सबसे शुभ समय होता है। रमजानइस्लामिक कैलेंडर का नौंवा महीना है, जिसे मुसलमानों द्वारा बहुत धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाता है।

रमजान के दौरान लोग पूरे दिन रोजा रखते हैं और सूरज ढलने के बाद ही अपना रोजा खोलते हैं। सूर्यास्त के बाद रोजा खोलने को इफ्तार कहा जाता है। इफ्तार के समय लोग अपनों के साथ जश्न मनाते हैं और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते हैं। इस दौरान पूरे महीने लोग अल्लाह को याद करते हैं और किसी भी तरह के गलत काम को करने से बचते हैं।

लोग अपनों के साथ संबंधों को गहरा बनाते हैं और इस इस्लामिक त्योहार को यादगार बनाते हैं। मान्यताओं के अनुसार, मुस्लिम लोग अपने दोस्तों और परिजनों के साथ पूरे दिन रोजा रखते हैं, इस दौरान वह पानी की एक बूंद पीते और शाम को रोजा खोलते हैं।

इसके बाद सुबह के समय जल्दी उठकर सहरी खाते हैं और फिर सूर्यास्त तक वो कुछ नहीं खाते-पीते। वे खजूर खाकर और पानी पीकर अपना रोजा खोलते हैं। इस रस्म के बाद इफ्तार होता है, एक ऐसा भोजन जिसमें सभी प्रकार के व्यंजन शामिल होते हैं।

इस साल कब है रमजान?

इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, रमजान महीने की शुरुआत बुधवार 22 मार्च 2023 को मक्का के ऊपर चांद दिखने के बाद शुरू होगा। 22 मार्च से शुरू होने के बाद ये शुक्रवार 23 अप्रैल 2023 को समाप्त हो जाएगा। रमजान के खत्म होने के बाद ईद-उल-फितर मनाया जाएगा। दुनिया के कई देशों में रमजान की तारीख अलग हो सकती है। भारत में जहां इसके 22 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है वहीं, दुबई और अबू धाबी में 23 मार्च से शुरू होगा। पाकिस्तान में रमजान 22 मार्च से शुरू होगा वहीं, तुर्की में 23 मार्च से। 

रमजान शुरू तारीख: 22 मार्च, 2023 (बुधवार) 

रमजान समाप्त तारीख: 21 अप्रैल, 2023 (शुक्रवार) 

लैलत अल-क़द्र तारीख: 17 अप्रैल, 2023 (सोमवार) 

ईद-उल-फितर तारीख: 22 अप्रैल, 2023 (शनिवार)

दुनिया के अन्य देशों में जाने रमजान की तारीख

भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में 22 मार्च से रमजान शुरू हो रहा है।

सऊदी अरब में रमजान 23 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है, इसके बाद 21 अप्रैल को ईद-उल-फितर होगी।

दुबई और अबू धाबी में रमजान 23 मार्च से शुरू होगा।

इंडोनेशिया में रमजान 22 मार्च 2023 से और ईद-उल-फितर 21 अप्रैल 2023 से शुरू होगा।

मालदीव में रमजान 23 मार्च से शुरू होगा। ईद-उल-फितर 21 अप्रैल को पड़ेगी।

लेबनान में रमजान 23 मार्च से शुरू होगा और ईद-उल-फितर 21 अप्रैल को मनाया जाएगा।

कुवैत में, रमजान 23 मार्च, 2023 को शुरू होने की उम्मीद है, इसके बाद 21 अप्रैल, 2023 को ईद-उल-फितर होगी।

कतर में रमजान 23 मार्च से शुरू हो रहा है।

रमजान के 23 मार्च को मोरक्को में शुरू होने की उम्मीद है, इसके बाद 21 अप्रैल को ईद-उल-फितर होगी।

दक्षिण अफ्रीका में रमजान 22 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है।

तुर्की में, 23 मार्च रमजान की संभावित तारीख है। ईद-उल-फितर 21 अप्रैल को पड़ेगी।

बता दें कि इस बीच इंटरनेशनल यूनियन फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड स्पेस साइंसेज यूएई ने घोषणा की है कि रमजान गुरुवार, 23 मार्च, 2023 को पड़ेगा। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई धार्मिक जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Lokmat Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। कृपया इन जानकारियों पर अमल करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें)

टॅग्स :रमजानभारतत्योहारइस्लामपाकिस्तानAbu Dhabi
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर