लाइव न्यूज़ :

Ramadan 2020 Sehri & Iftar Time: रोजे का 15वां दिन, जानिए सहरी और इफ्तार का समय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2020 08:26 IST

रोजा में दिन उगने से पहले भोजन किया जाता है और दिन ढलने के बाद ही कुछ खाया पीया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देरमजान महीने में सहरी और इफ्तार करते-करते आपके डेली रूटीन में फर्क पड़ता है।रोजा रखने का कारण है खुदा में यकीन रखना और उनकी इबादत करना।

आज (09मई) रमजान का 15वां दिन है। रमजान के इस पाक महीने में लोग इस बार अपने घरों पर रहकर ही अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। लॉकडाउन के चलते किसी को बाहर जाने की अनुमति नहीं है और ये उचित भी नहीं है। इन दिनों में लोग रोजा रखते हैं।

रोजा में दिन उगने से पहले भोजन किया जाता है और दिन ढलने के बाद ही कुछ खाया पीया जाता है। मुसलिम समुदाय के इस महीने में लोग अल्लाह की इबादत करते हैं। आज रमजान के रोजे का 15वां दिन है।

रोजा रखने का कारण है खुदा में यकीन रखना और उनकी इबादत करना। रोजे के समय पांच वक्त की नमाज अदा की जाती है। मगर इस बार लॉकडाउन के चलते ये नमाज घरों पर ही पढ़ी जाएगी। सभी मुसलिम धर्म गुरुओं ने भी लोगों से अपील की है कि वो इस लॉकडाउन में बाहर ना निकलें। घर पर रहकर ही नमाज अदा करें।

वहीं रमजान के महीने में दो चीजें अहम होती हैं। पहला सहरी और दूसरा इफ्तार। सहरी दिन में सूरज निकलने से पहले किया जाता है जिसमें हर दिन सुबह तय समय पर भोजन किया जाता है। इसके बाद पूरे दिन कुभ नहीं खाया जाता। सहरी करने को सुन्नत कहा जाता है।

वहीं दूसरी सबसे जरूरी चीज होती है इफ्तार। शाम को सूरज डूब जाने के बाद रोजेदार जब रोजा खोलते हैं तो इसे इफ्तार कहते हैं। इफ्तार को हमेशा खजूर खाकर खोला जाता है। अगर ऐसा नहीं है फिर भी इफ्तार में सबसे जरूरी खजूर ही होता है। 

आइए आपको बताते हैं 09 मई को सहरी और इफ्तार का समय-

15वां रोजा - 09 मई 2020सहरी - 04:06इफ्तार -19:04

रमजान महीने में सहरी और इफ्तार करते-करते आपके डेली रूटीन में फर्क पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने डायट का पूरा ध्यान रखें। कोशिश करें कि रोजा खोलते समय कम चिकनाई वाली चाजों का ही सेवन करें। इस दौरान दिनभर खुद को तृप्त महसूस कराने के लिए उच्च-फाइबर वाला आहार जैसे सब्जियों के साथ पनीर,चिकन,अंडे के साथ मल्टीग्रेन वाली रोटी का सेवन करें।

टॅग्स :रमजान
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

पूजा पाठRamadan 2026: मक्का-मदीना में 'ऐतिकाफ़' लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

पूजा पाठRamadan 2026: भारत की इन ऐतिहासिक मस्जिदों में महसूस करें इबादत का सुकून, रमजान के मौके पर जरूर करें दीदार

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग