लाइव न्यूज़ :

Pradosh Vrat in April: इस विशेष कथा के बिना अधूरा है सोम प्रदोष का व्रत, पढ़िए यहां-जानिए शुभ मुहूर्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2020 06:20 IST

हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा शाम के समय सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और सूर्यास्त के 45 मिनट बाद तक की जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देमाना जाता है कि प्रदोष का व्रत करने से भोले बाबा की कृपा हमेशा बनी रहती है। सोम प्रदोष का महत्व शास्त्रों में पढ़ने को मिलता है।

आज सोम प्रदोष है। वैशाख महीने के इस प्रदोष व्रत को खास बताया जाता है। भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत का का गुणगान शास्त्रों में भी मिलता आया है। परण कल्याणकारी इस प्रदोष व्रत में भगवान शिव की उपासना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भोले बाबात की सच्चे मन से पूजा करने पर सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। 

हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा शाम के समय सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और सूर्यास्त के 45 मिनट बाद तक की जाती है। सोम प्रदोष का व्रत की पूजा बिना सोम प्रदोष व्रत कथा के अधूरी मानी जाती है।  

प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त

प्रदोष व्रत - 20 अप्रैलत्रयोदशी तिथि प्रारंभ - 12:42 AMत्रयोदशी तिथि समाप्त - 03:11 AM (21 अप्रैल)

सोम प्रदोष व्रत कथा

एक समय की बात है एक नगर में एक ब्राह्मणी रहती थी। उसके पति का स्वर्गवास हो गया था। वह अपने पुत्र के साथ रहती थी और भीख मांग कर अपना गुजारा करती थी। एक दिन ब्राह्मणी घर लौट रही थी तो उसे एक लड़का घायल अवस्था में कराहता हुआ मिला। 

ब्राह्मणी उसे अपने साथ घर ले आई। वह लड़का विदर्भ का राजकुमार था। शत्रु सैनिकों ने उसके राज्य पर आक्रमण कर उसके पिता को बंदी बना लिया था और राज्य पर नियंत्रण कर लिया था इसलिए वह मारा-मारा फिर रहा था। राजकुमार ब्राह्मण-पुत्र के साथ ब्राह्मणी के घर रहने लगा।

जब राजकुमार बड़े हो गए तो एक दिन अंशुमति नामक एक गंधर्व कन्या ने राजकुमार को देखा। उन्हें देखते ही वो मोहित हो गईं। अगले दिन अंशुमति अपने माता-पिता को राजकुमार से मिलाने लाई। उन्हें भी राजकुमार भा गये।

अंशुमति के माता-पिता को शंकर भगवान ने सपने में आदेश दिया कि राजकुमार और अंशुमति का विवाह कर दिया जाए। उन्होंने वैसा ही किया।

ब्राह्मणी प्रदोष व्रत करती थी। उसके व्रत के प्रभाव और गंधर्वराज की सेना की सहायता से राजकुमार ने विदर्भ से शत्रुओं को खदेड़ दिया और पिता के राज्य को पुन: प्राप्त कर आनंदपूर्वक रहने लगा।

राजकुमार ने ब्राह्मण-पुत्र को अपना प्रधानमंत्री बनाया। ब्राह्मणी के प्रदोष व्रत के महात्म्य से जैसे राजकुमार और ब्राह्मण-पुत्र के दिन फिरे, वैसे ही शंकर भगवान अपने दूसरे भक्तों के दिन भी फेरते हैं। 

टॅग्स :प्रदोष व्रतभगवान शिवपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

भारतPM मोदी, महापूजा और एयर शो... सोमनाथ से आईं शानदार तस्वीरें

भारतVIDEO: सोमनाथ अमृत महोत्सव में 'सूर्य किरण' टीम का एयर शो, दिखाए शानदार करतब

भारतVIDEO: PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की वर्षा

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल