लाइव न्यूज़ :

Pradosh Vrat 2020: आज प्रदोष व्रत के दिन इस विधि से करें भगवान शिव की पूजा,  पूरी होगी मनोकामना

By गुणातीत ओझा | Updated: July 2, 2020 10:00 IST

प्रदोष व्रत भगवान शिव को खुश करने के लिए रखा जाता है। शास्त्रों में वर्णित हैं कि सच्चे भाव से प्रदोष व्रत रखने वालों का सारा दुख भगवान शिव (God Shiva) दूर कर देते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदू पंचांग के मुताबिक प्रदोष व्रत हर महीने की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को पड़ता है।हिन्दू पंचांग के अनुसार आज 2 जुलाई को प्रदोष व्रत है। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है।

प्रदोष व्रत २०२० (Pradosh Vrat 2020): धार्मिक पुराणों में प्रदोष व्रत का बड़ा महत्व बताया गया है। हिंदू पंचांग के मुताबिक प्रदोष व्रत हर महीने की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को पड़ता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज 2 जुलाई को प्रदोष व्रत है। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है। भगवान शिव के साथ-साथ इस व्रत में मां पार्वती की भी पूजा की जाती है। प्रदोष का व्रत रखने वाले भक्तों का सारा दुख-दर्द भगवान शिव दूर कर देते हैं। प्रदोष व्रत का ब्राह्मण को गोदान (गाय का दान) करने के समान पुण्य मिलता है।

प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त

प्रदोष व्रत के दिन किसी भी समय भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जा सकती। प्रदोष काल में की गई पूजा अधिक फलदायी होती है। प्रदोष व्रत की तिथि 2 जुलाई को रात में 3 बजकर 13 मिनट से शुरू होगी जोकि अगले दिन यानी 3 जुलाई को दिन में 1 बजकर 16 मिनट तक लगी रहेगी।

प्रदोष व्रत पूजा विधि

प्रदोष व्रत रखने वाले जातक ब्रह्म मुहूर्त में उठकर भगवान शिव का सुमिरन करें। स्नान के बाद गंगा जल से आचमन करें। तांबे के लोटे में जल में गंगाजल मिलाकर सूर्य देव को प्रणाम करते हुए अर्पित करें। इसके बाद भगवान शिव जी व माता पार्वती की पूजा करें। भगवान शिव के मंत्र और आरती का पाठ करें। फल, फूल, धूप, दीप, अक्षत, भांग, धतूरा अर्पित करें। यदि घर में शिवलिंग है तो उसपर दूध, दही और पंचामृत चढ़ाएं। शाम के समय में भी भगवान शिव और माता पार्वती को प्रणाम कर कथा और आरती का पाठ करें। अगले दिन पूरे विधि-विधान के साथ व्रत खोलें।

टॅग्स :प्रदोष व्रतभगवान शिवधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग