लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन से पहले दी 'विषु' और 'बिहु' पर्व की बधाई, कोरोना वायरस से जूझ रहे देश के लिए ट्वीट कर कही ये बात

By मेघना वर्मा | Updated: April 14, 2020 09:17 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन अलग-अलग भाषा में ट्वीट किया और लोगों को बधाई दी। 

Open in App
ठळक मुद्देआज यानी 14 अप्रैल को असम में जहां बिहु पर्व मनाया जा रहा है।दक्षिण भारत में विषु का पर्व बड़ी धूम से मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बस कुछ ही घंटों में देश को संबोंधित करने वाले हैं। कोरोना से जूझ रहे देश से आज(14 अप्रैल) वो सुबह 10 बजे बात करेंगे। वहीं इससे पहले पीएम मोदी ने बिहु और विषु पर्व की लोगों को बधाई दी। अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन अलग-अलग भाषा में ट्वीट किया और लोगों को बधाई दी। 

पहला ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, 'असमिया नव वर्ष की बहुत बधाई,' ये ट्वीट पीएम ने बंगला भाषा में किया वहीं दूसरे ट्वीट में पीएम मोदी ने Puthandu की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, पुथंडू की सभी को शुभकामनाएं। खुशी और आशा है आने वाला साल खुशी और स्वास्थ से भरा हो।

तीसरे ट्वीट में पीएम मोदी ने विषु पर्व की बधाई दीं। उन्होंने लिखा- सभी को विषु की बधाईयां। नया साल नई आशा और नई उम्मीद के साथ नई ऊर्जा लेकर आएगा। आशा है नया साल अच्छी सेहत साथ ले आएगा। इस समय देश में कोरोना की फैलती जड़ो के लिए सभी यही प्रार्थना कर रहे हैं। पीएम मोदी ने भी अपने ट्वीट में देशवासियों की अच्छी सेहत की आशा की है।

बता दें आज यानी 14 अप्रैल को असम में जहां बिहु पर्व मनाया जा रहा है वहीं दक्षिण भारत में आज विषु का पर्व मनाया जा रहा है। बिहु पर्व असम समुदाय के लोगों के लिए बेहद खास होता है। इसमें किसान, भगवान को अच्छी फसल के लिए शुक्रिया कहते हैं। 

वहीं दक्षिण भारत में विषु का पर्व बड़ी धूम से मनाया जाता है। बताया जाता है कि इस दिन श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। इसी के लिए हर साल ये पर्व मनाया जाता है। आज ही से नए वर्ष की शुरुआत भी होती है।  आज यानी 14 अप्रैल से बंगाली नववर्ष शुरू हो रहा है जिसे पोइला बैशाख कहा जाता है। ये वैसाख माह का पहला दिन होता है। 

इस नए साल पर बंगाली समुदाय एक-दूसरे को नए साल की मुबारकबाद शुभो नोबो बोरसो बोलकर देते हैं।  बंगाल में वैसाख के महीने को शुभ माना जाता है। इसलिए इसी से बंगाली समुदाय नए वर्ष की शुरूआत करता है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग