लाइव न्यूज़ :

पौष पुत्रदा एकादशी 2023: इस व्रत को करने से मिलता है संतान सुख, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त विधि और महत्व

By रुस्तम राणा | Updated: December 27, 2022 16:19 IST

पौष पुत्रदा एकादशी व्रत 2 जनवरी को रखा जाएगा। यह नए साल का पहला एकादशी व्रत होगा। पौष पुत्रदा एकादशी को वैकुंठ एकादशी के नाम से जाना जाता है। पौष मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है।

Open in App

Paush Putrada Ekadashi 2023: पौष पुत्रदा एकादशी व्रत हर साल हिन्दू पंचांग के अनुसार, पौष मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। हिन्दू धर्म में हर एक व्रत का अपना अलग महत्व होता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, पौष पुत्रदा एकादशी व्रत करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। 

इस बार पौष पुत्रदा एकादशी व्रत 2 जनवरी को रखा जाएगा। यह नए साल का पहला एकादशी व्रत होगा। पौष पुत्रदा एकादशी को वैकुंठ एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन विधि-विधान से जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी की आराधना की जाती है। 

पौष पुत्रदा का शुभ मुहूर्त

पौष पुत्रदा एकादशी तिथि का आरंभ- 01 जनवरी 2023, शाम 7:12 बजे सेपौष पुत्रदा एकादशी तिथि का समापन- 02 जनवरी 2023, रात 8:24 बजे तक

पौष पुत्रदा एकादशी व्रत विधि

एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें। इसके बाद भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण के बाल रूप की पूजा करें। साथ ही नहाकर भगवान  शंकर और लक्ष्मी की उपासना करें। शिवजी को गंगाजल से जलाभिषेक करें। इस दिन गौ माता की सेवा करें।इस दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।द्वादशी के दिन भगवान विष्णु को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करें। पारण के पश्चात गरीबों और जरूरतमंदों को दान करें।

पौष पुत्रदा एकादशी व्रत का महत्व 

इस एकादशी के व्रत को संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले शादीशुदा जोड़े के लिए बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यदि कोई इस व्रत को नियम और विधि-विधान से करता है तो जल्द ही उसे संतान सुख की प्राप्ति होती है। यही नहीं इस व्रत को करने वालों के संतान का स्वास्थ्य भी सदैव अच्छा बना रहता है। इसके अतिरिक्त यह व्रत करने वालों की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं और लंबे समय से रुके हुए कार्य की पूर्ति भी होती है।

टॅग्स :एकादशीभगवान विष्णु
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू हो रहे होलाष्टक? इस अवधि तक रहेगा अशुभ समय; जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू होगा होलाष्टक? जानें इस दौरान क्या करें क्या न करें

पूजा पाठFebruary Calendar 2026: महाशिवरात्रि, सूर्यग्रहण, होलाष्टक..., फरवरी में तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट देखें

पूजा पाठJanuary 2026 Vrat-Tyohar List: इस माह लोहड़ी, मकर संक्रांति, वसंत पंचमी समेत आएंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार, देखें लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग