लाइव न्यूज़ :

Paush Purnima 2023: पौर्ष पूर्णिमा के दिन करें ये 5 काम, जीवनभर बना रहेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

By रुस्तम राणा | Updated: January 5, 2023 14:53 IST

इस बार पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार का दिन दोनों ही लक्ष्मी जी को समर्पित है। ऐसे में पौष पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने का खास अवसर है। इस दिन की गई पूजा और उपाय से जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

Open in App

Paush Purnima 2023: पौष पूर्णिमा 6 जनवरी, शुक्रवार को है। पौष मास शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को पौष पूर्णिमा कहते हैं। इस दिन चंद्रमा अपने पूर्ण आकार में होता है। हिंदू ग्रंथों में पौष पूर्णिमा के दिन दान, स्नान और सूर्य देव को अर्घ्य देने का भी विशेष महत्व बताया गया है।

पौष पूर्णिमा पर चंद्र देव, मां लक्ष्मी और भगवान सत्यनारायण की पूजा की जाती है। इस दिन गंगा स्नान करना बेहद शुभ बताया जाता है। इस दिन पुण्य प्राप्त करने के लिए लोग व्रत रखते हैं। इस बार पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार का दिन दोनों ही लक्ष्मी जी को समर्पित है। ऐसे में पौष पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने का खास अवसर है। इस दिन की गई पूजा और उपाय से जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

1. पूर्णिमा के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को उनकी प्रिय वस्तु जैसे मखाना, सिंघाड़ा, कमल का फूल, पान के पत्ते, सुपारी, इलायची और सफेद कौड़ी आदि अर्पित करता है। उसे जीवनभर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उसके घर धन-धान्य के भंडार सदा भरे रहते हैं।

2. पौष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए अष्टलक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। इस पाठ को करने से व्यक्ति को घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, आप नियमित रूप से भी अष्टलक्ष्मी स्त्रोत का पाठ कर सकते हैं।

3. पौष पूर्णिमा की शाम को तुलसी माता के समक्ष दीपक जलाना चाहिए और तुलसी माता के साथ-साथ भगवान विष्णु जी का भी स्मरण करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाली सभी तरह आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं। 

4. मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें। मिठाई आदि का भोग लगाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।  

5. धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए पौष पूर्णिमा का दिन बेहद खास है। अगर आप धनवान बनना चाहते हैं तो इस दिन मां लक्ष्मी का खीर का भोग लगाएं। मान्यता है कि मां लक्ष्मी को खीर बेहद प्रिय है। 

 

 

टॅग्स :पूर्णिमामां लक्ष्मी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

भारतमाघ पूर्णिमा पर वाराणसी में गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

पूजा पाठFebruary Calendar 2026: महाशिवरात्रि, सूर्यग्रहण, होलाष्टक..., फरवरी में तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट देखें

पूजा पाठBasant Panchami 2026: नवचेतना और नवसृजन का पर्व है बसंत पंचमी

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग