लाइव न्यूज़ :

देश के कई हिस्सों में कुछ ऐसा नजर आया आंशिक सूर्य ग्रहण, देखें ग्रहण की ताजा तस्वीरें

By रुस्तम राणा | Updated: October 25, 2022 17:57 IST

आंशिक सूर्य ग्रहण में सूर्य आंशिक रूप से छिपा हुआ नजर आया। देश के अलग-अलग हिस्सों में आंशिक सूर्य ग्रहण अलग-अलग तरह से नजर आया। यह ग्रहण भारत के अलावा दुनिया अन्य देशों में दिखाई दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे देश के अलग-अलग हिस्सों में आंशिक सूर्य ग्रहण अलग-अलग तरह से नजर आयाकार्तिक अमावस्या पर लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत के अलावा दुनिया अन्य देशों में दिखाई दिया

Solar Eclipse 2022: सूर्य ग्रहण लगने के बाद देशभर से ग्रहण की कई तस्वीरें सामने आईं हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में आंशिक सूर्य ग्रहण अलग-अलग तरह से नजर आया। भारतीय समय के अनुसार, भारत में ग्रहण 4 बजकर 29 मिनट में लगा। यह ग्रहण भारत के अलावा दुनिया अन्य देशों में दिखाई दिया। छह बजे बाद यह ग्रहण समाप्त होगा। आंशिक सूर्य ग्रहण में सूर्य आंशिक रूप से छिपा हुआ नजर आया। ग्रहण की ये दो तस्वीरें जम्मू और अमृतर की हैं। आप देख सकते हैं कि यहां ग्रहण किस प्रकार से नजर आया है।  

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ग्रहण कुछ ऐसा दिखाई दिया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण को अशुभ अवधि के रूप में देखा जाता है। इस दौरान शुभ कार्यों को करने की मनाई होती है।  

कार्तिक अमावस्या के दिन हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ग्रहण के दौरान लोगों ने पवित्र नदी में स्नान किया। कहते हैं ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए पवित्र नदी में स्नान किया जाता है। यहां हजारों श्रद्धालुओं ने नदी में डुबकी लगाई।

ग्रहण की यह तस्वीर पूर्वी राज्य उड़ीसा के भुवनेश्वर से ली गई है। आप देख सकते हैं सूर्यग्रहण आंशिक रूप दिखाई दे रहा है। शास्त्रों के अनुसार, सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि पर लगता है। जबकि इसके प्रारंभ होने से 12 घंटे पहले सूतक काल प्रभावी हो जाता है।  

ग्रहण के दौरान लगने वाला सूतक काल अशुभ समयाविधि होती है। यह ग्रहण के साथ ही समाप्त होता है। यहां ग्रहण की तस्वीर चंडीगढ़ और जम्मू की है। 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुछ इस तरह से आंशिक सूर्य ग्रहण नजर आया। 

टॅग्स :सूर्य ग्रहणसूर्य
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे लगेगा सूतक काल; जानें यहां

पूजा पाठSurya Gochar Kumbha Rashi 2026: कुंभ राशि में सूर्य के गोचर से बना चतुर्ग्रही योग, इन 5 राशिवालों के लिए बढ़ी मुसीबत

पूजा पाठSurya Grahan 2026: फरवरी में वलयाकार सूर्य ग्रहण, आसमान में नज़र आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’, जानें समय, तारीख व अन्य ज़रूरी जानकारी

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: कल सूर्य का मकर राशि में होगा गोचर, मेष समेत ये 5 राशियों के लिए अत्यंत शुभकारी समय

पूजा पाठSurya Grahan 2026: नए साल में दो सूर्य ग्रहण, जानें तारीखें, समय, सूतक काल और प्रभाव

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य