लाइव न्यूज़ :

अशुभ काल पंचक हुआ शुरू, 28 अप्रैल से 3 मई तक ना करें ये 5 काम

By गुलनीत कौर | Updated: April 28, 2019 09:53 IST

पंचक काल में घर, मकान, फैक्ट्री किसी भी चीज का निर्माण रुकवा देना चाहिए। खासतौर पर घर की छत का निर्माण नहीं होना चाहिए। मान्यतानुसार पंचक काल में किया गया यह काम भविष्य में धन हानि लाता है

Open in App

पंचक यानी पांच दिन। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कुछ अशुभ नक्षत्र जब एक विशेष समय पर जाते हैं तो वे एक अशुभ काल को जन्म देते हैं। पंचक भी अशुभ नक्षत्रों के मेल से बना हुआ पांच दिनों का काल होता है जिस दौरान कुछ कार्यों को करना निषेध माना जाता है। 

पंचक हर थोड़े समय में आता है। इस बार पंचक 28 अप्रैल से शुरू होकर 3 मई तक चलेगा। यह 28 अप्रैल की दोपहर 3 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और 3 मई की दोपहर 2 बजकर 41 मिनट तक मान्य रहेगा। ज्योतिष की राय में भूल से भी इस दौरान कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। ये फलित नहीं होते।

पंचक काल में नहीं करने चाहिए ये 5 काम:

1) ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक काल के पांच दिनों में भूल से भी घास, लकड़ी या ईंधन जैसी वस्तुओं को खरीदकर घर नहीं लाना चाहिए। इन्हें एकत्रित करना अशुभ माना जाता है

2) पंचक काल में अगर परिवार में किसी करीबी की मृत्यु हो जाए तो बिना पूजा किए डाह संस्कार नहीं करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि पंचक में मृत्यु होने से मृत व्यक्ति के कोई पांच करीबियों का जीवन संकट में पड़ जाता है

3) पंचक काल के दौरान दक्षिण दिशा की ओर यात्रा नहीं करनी चाहिए। शास्त्रों में दक्षिण की दिशा को यम की दिशा यानी पाताल की दिशा माना जाता है। पंचक काल में इस दिशा में यात्रा करना हानिकारक सिद्ध हो सकता है

4) पंचक काल में घर, मकान, फैक्ट्री किसी भी चीज का निर्माण रुकवा देना चाहिए। खासतौर पर घर की छत का निर्माण नहीं होना चाहिए। मान्यतानुसार पंचक काल में किया गया यह काम भविष्य में धन हानि लाता है

यह भी पढ़ें: इन 5 कामों को करने वाले व्यक्ति से नाराज हो जाते हैं शनिदेव, क्रूर दृष्टि से बचाव के लिए करें ये तीन काम

5) घर-मकान के अलावा पंचक काल के दौरान फर्नीचर भी नहीं बनवाना चाहिए। विशेष रूप से इस समय पलंग नहीं बनवाना चाहिए। मान्यता है क ऐसा करने से हुम खुद ही मुसीबतों को न्योता दे देते हैं

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग