लाइव न्यूज़ :

शुक्रवार को मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से बदल सकता है जीवन, इन उपायों से झट से मिल सकती है नौकरी

By गुणातीत ओझा | Updated: September 4, 2020 10:24 IST

बेरोजगारी भारत की सबसे बड़ी समस्या है। एक तरफ जहां सरकार रोजगार के नए रास्ते खोल रही है तो वहीं दूसरी तरफ लोगों की बेरोजगारी कम नहीं हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है।इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा उनके भक्तों पर बनी रहती है।

बेरोजगारी भारत की सबसे बड़ी समस्या है। एक तरफ जहां सरकार रोजगार के नए रास्ते खोल रही है तो वहीं दूसरी तरफ लोगों की बेरोजगारी कम नहीं हो रही है। लोग रोजगार के लिए कई रास्ते आजमाते हैं लेकिन उन्हें अच्छी नौकरी नहीं मिल पाती है। ऐसे में यहां कुछ ज्योतिष के उपाय बताए जा रहे हैं जिससे आपका भाग्य बदल सकता है और आपको नौकरी मिल सकती है। शुक्रवार को मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा उनके भक्तों पर बनी रहती है।

 

नौकरी पाने के लिए करें ये उपाय- 

1. नौकरी पाने के लिए आप हर रोज गायत्री मंत्र का पाठ करें। सफलता न मिलना, कम आमदनी होने पर इस मंत्र का जाप भाग्‍य जगाता है। गायत्री मंत्र इस प्रकार है - ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।  अर्थात् हमें प्रार्थना करते हुए माता से हमारी बुद्धि को जगाने का वरदान मांगना चाहिए ताकि हम शुभ कार्यों की ओर प्रेरित हो सकें।  

2. शास्‍त्रों में दसमुखी रुद्राक्ष को भगवान विष्णु का स्वरुप माना जाता है। इस रुद्राक्ष के लिए मान्‍यता है कि धारण करने पर नौकरी मिलने की समस्‍या दूर होती है। संतान प्राप्ति की कामना रखने वालों को भी इस रुद्राक्ष को जरूर धारण करना चाह‍िए। यह सभी बाधाओं को दूर कर सुख-समृद्धि दिलाता है।

3. करियर में आगे बढ़ने के लिए सूर्य को जल देने का नियम बनाएं। सूर्य पूजन से आत्मविश्वास बढ़ता है और आप एक्‍ट‍िव भी रहते हैं। ये बातें आपका प्रभाव बढ़ाती हैं जिससे आप तरक्‍की की ओर अग्रसर होते हैं। 

4. नौकरी पाने या बेहतर ऑप्शन के लिए भाग्येश का रत्न धारण करें। यह रत्न धारण करने से नौकरी में आने वाली हर समस्याएं खत्म हो जाएंगी। आपकी नौकरी के योग खुलने शुरू हो जाएंगे।

5. मनचाही नौकरी पाना चाहते हैं या आगे बढ़ना चाहते हैं तो इसके लिए श्री यंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए। यह धन की देवी मां लक्ष्मी का यंत्र है। शुक्रवार के दिन श्री यंत्र की पूजा करने पर मां लक्ष्‍मी की कृपा मिलती है। स्फटिक के पिरामिड वाले श्री यंत्र को अपने घर में गुलाबी कपड़े या फिर छोटी सी चौकी पर स्थापित कर लें।

टॅग्स :मां लक्ष्मीधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBasant Panchami 2026: नवचेतना और नवसृजन का पर्व है बसंत पंचमी

पूजा पाठTulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह के लिए ये हैं 7 भोग जो सौभाग्य की देते हैं फुल गारंटी

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठप्रेरणा: प्रेमानंद महाराज से सीखें मन को नियंत्रित करने की कला

पूजा पाठDiwali 2024 Date: कब है दिवाली? 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, अब कन्फ्यूजन दूर, जानें यहां

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग