लाइव न्यूज़ :

October 2024 Festival List: अक्टूबर में पर्व-त्यौहारों की भरमार, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस..देखें पूरी लिस्ट

By रुस्तम राणा | Updated: September 21, 2024 15:05 IST

October 2024 Festival List: अक्टूबर की शुरूआत सर्व पितृ अमावस्या (2 अक्टूबर) और शारदीय नवरात्रि व्रत (3 अक्टूबर) से होगी, तो वहीं माह का अंत नरक चतुर्दशी (31 अक्टूबर) पर्व के साथ होगा।

Open in App

October 2024 vrat tyohar list: साल 2024 का अक्टूबर माह व्रत-त्योहारों से भरा हुआ है। इस महीने हिन्दू धर्म के बेहद महत्वपूर्ण और बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। अक्टूबर की शुरूआत सर्व पितृ अमावस्या (2 अक्टूबर) और शारदीय नवरात्रि व्रत (3 अक्टूबर) से होगी, तो वहीं माह का अंत नरक चतुर्दशी (31 अक्टूबर) पर्व के साथ होगा। इसी महीने दशहरा पर्व भी मनाया जाएगा। इसके अलावा अक्टूबर में पापांकुशा एकादशी और रमा एकादशी व्रत भी रखें जाएंगे। यह व्रत भगवान विष्णु जी की आराधना के लिए रखा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से व्रती समस्त प्रकार के पापों से मुक्त हो जाता है। अक्टूबर माह में ही शरद पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आश्विन पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। हिन्दू धर्म में इस तिथि का विशेष महत्व है।

अक्तूबर 2024 में ही सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे बड़ा व्रत करवा चौथ व्रत रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और अपने वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए बिना अन्न जल ग्रहण किए व्रत रखती हैं। इसी क्रम में 29 अक्टूबर को धनतेरस है। यह खरीदारी का सबसे बड़ा त्योहार है। दिवाली के दो पहले आने वाले इस त्योहार में लोग सोने चांदी के आभूषणों के अलावा बर्तन एवं अन्य चीजों की खरीदारी करते हैं। 31 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाएगा। 

अक्टूबर 2024 में व्रत त्योहार (October 2022 vrat tyohar full list)

अक्टूबर 2, 2024, बुधवार- सर्व पितृ अमावस्या, आश्विन अमावस्या, सूर्य ग्रहण वलयाकारअक्टूबर 3, 2024, बृहस्पतिवार - नवरात्रि प्रारम्भ अक्टूबर 10, 2024, बृहस्पतिवार - सरस्वती पूजाअक्टूबर 11, 2024, शुक्रवार - दुर्गा अष्टमी, महानवमीअक्टूबर 12, 2024, शनिवार - विजयादशमी, दशहराअक्टूबर 12, 2024, शनिवार - दशहराअक्टूबर 13, 2024, रविवार - पापांकुशा एकादशीअक्टूबर 16, 2024, बुधवार - कोजागर पूजा, शरद पूर्णिमाअक्टूबर 17, 2024, बृहस्पतिवार - तुला संक्रान्ति, आश्विन पूर्णिमाअक्टूबर 20, 2024, रविवार - करवा चौथअक्टूबर 24, 2024, बृहस्पतिवार- अहोई अष्टमीअक्टूबर 28, 2024, सोमवार - गोवत्स द्वादशीअक्टूबर 28, 2024, सोमवार - रमा एकादशीअक्टूबर 29, 2024, मंगलवार - धनतेरसअक्टूबर 30, 2024, बुधवार - काली चौदसअक्टूबर 31, 2024, बृहस्पतिवार - नरक चतुर्दशी 

टॅग्स :हिंदू त्योहारहिन्दू धर्मनवरात्रिदशहरा (विजयादशमी)एकादशी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य