लाइव न्यूज़ :

Monthly Horoscope November 2020: मेष, सिंह और कुंभ समेत पांच राशियों के लिए नवंबर का महीना रहेगा बेहद खास

By गुणातीत ओझा | Updated: November 2, 2020 08:04 IST

Open in App

मासिक राशिफल ( नवंबर 2020)

मेष मासिक राशिफल- (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) 

नवंबर माह में करियर के क्षेत्र में मेष राशिवाले कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। बात करें कार्यक्षेत्र की तो आपको किसी तरह का विवाद परेशान कर सकता हैए साथ ही सहकर्मियों की वजह से भी आप निराश हो सकते हैं। इस माह धन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप कोई नयी तरकीब लगा सकते हैं। आपको पारिवारिक जीवन में इस माह बहुत संभलकर चलने की जरुरत है। छात्रों के लिए यह माह सुखद रहेगा। इस माह प्रेम में पड़े इस राशि के जातकों के प्रेम संबंधों के बारे में घरवालों को पता चल सकता है। इस महीने आपको चेहरे और गले से जुड़ी समस्या हो सकती है।उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ मासिक राशिफल- (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)

करियर क्षेत्र की बात करें तो नवंबर का माह आपके लिए शुभ रहने की उम्मीद है। वृषभ राशि के कुछ जातकों को इस माह विदेश जाने का मौका मिल सकता है। वहीं आपको अपने आर्थिक पक्ष पर थोड़ा ध्यान देना होगाए भावनाओं में बहकर ज़्यादा ख़र्चा न करें। पारिवारिक स्तर पर भी आपको अच्छे फलों की प्राप्ति हो सकती है। इस माह इस राशि के विद्यार्थियों को बहुत सोच समझकर चलना होगाए आपका गलत व्यवहार आपके लिए ही घातक सिद्ध हो सकता है। प्रेम में पड़े इस राशि के जातकों को इस माह मनोवांछित फल मिलने की संभावना है। आपको स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरुरत है क्योंकि इस माह आपको घुटनों और हाथों में कुछ परेशानी हो सकती है।उपाय– गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।

मिथुन मासिक राशिफल- (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा)

करियर के क्षेत्र में मिथुन राशि वालों को इस माह बहुत संभलकर चलने की जरुरत होगी। हालांकि आर्थिक पक्ष में इस माह आपको मजबूती मिलने की संभावना है। नवंबर के इस महीने में शुक्र बुध बृहस्पति और सूर्य ग्रह अपना राशि परिवर्तन करेंगे। इस माह पारिवारिक जीवन में भी आपको आपको अच्छे फलो की प्राप्ति होगी और वैवाहिक जीवन भी सामान्य बना रहेगा। इस राशि के छात्र किसी परीक्षा में इस माह उतीर्ण हो सकते हैं। इस महीने प्रेम जीवन में आपको कई नये अनुभव हो सकते हैं। स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिये इस महीने आपको कुछ कोशिशें करनी होंगी। बता दें कि इस माह आपको बायें पैर हाथ और सिर से जुड़ी दिक्कतें हो सकती है।उपाय – भगवान शिव के दर्शन करें।

कर्क मासिक राशिफल- (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के कारोबारियों के लिए नवंबर माह अच्छा साबित होगा। कार्यक्षेत्र में भी इस आपको अच्छे फल मिलेंगे। इस माह आर्थिक पक्ष में भी सुधार होने की पूरी संभावना है। आपको पारिवारिक जीवन को लेकर थोड़ा सचेत रहना होगा। इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में पड़े हैं उनके लिये नवंबर का महीना अच्छा रहने की उम्मीद है। विद्यार्थी इस माह आप उच्च शिक्षा प्राप्ति का प्लान बना सकते हैं। वहीं जो जातक लंबे समय से प्रेम संबंधों में हैंए वो अपने साथी के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपका स्वास्थ्य इस माह बेहतरीन रहेगा और आप हर पल का आनंद ले पाएंगे। उपाय – मछलियों को आटा डालें।

सिंह मासिक राशिफल- (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे) 

करियर की बात करें तो ग्रहों की चाल बता रही है कि इस माह आपको अपने कार्यक्षेत्र में थोड़ा संभलकर चलना होगा। कारोबारियों को आने वाले समय में अच्छे फल अवश्य मिलेंगे। आपका आर्थिक पक्ष अच्छा रहने की उम्मीद है। वहीं पारिवारिक जीवन में भी आपको अच्छे फल मिलने की संभावना है और जीवन में खुशहाली रहेगी। आपके माता-पिता से इस माह संबंध सुधरेंगे और उनके साथ आप काफी समय भी बिता पाएंगे। विदेश में जाकर शिक्षा अर्जित करने की चाह रखने वाले इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह माह अच्छा है। आपकी विदेश जाकर पढ़ने की कामना इस माह पूरी हो सकती है। आपके संबंध अपने लवमेट के साथ अच्छे रहेंगे। स्वास्थ की बात करें तो इस महीने आपको कंधे और कमर से संबंधी कुछ परेशानियों से दो चार होना पड़ सकता है। उपाय – पक्षियों को दाना डालें।

कन्या मासिक राशिफल- (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो)

करियर के क्षेत्र में इस माह कन्या राशि के लोगों को मेहनत करनी होगी। वहीं इस राशि के जिन लोगों ने अपना नया बिजनेस शुरु किया है उनके लिए यह समय चुनौतियों भरा रह सकता है। इस माह आर्थिक पक्ष में मजबूती आ सकती है। वहीं पारिवारिक जीवन में भी आपको अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। नवंबर का माह विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने की पूरी उम्मीद है। वैवाहित जातकों के लिए यह माह शुभ फलदायक रहेगा। लेकिन कन्या वालों को इस माह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। इस माह आपको आंखों कानों और फेफड़ों से जुड़ी कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसीलिए आप ज्यादा तली भुनी चीजों को खाने से बचें नहीं तो आपको गैस की समस्या हो सकती है। उपाय – गणेश जी के दर्शन करें।

तुला मासिक राशिफल- (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते) 

तुला राशि वालों को करियर के क्षेत्र में अच्छे फलों की प्राप्ति इस माह हो सकती है। इस माह इस राशि के नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अच्छा फल मिल सकता है। इस माह आर्थिक पक्ष में भी मजबूती आने की पूरी संभावनाएं नजर आ रही हैं। आपको पारिवारिक जीवन में माता का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के छात्रों का रुख पढ़ाई के प्रति सकारात्मक रहेगा। आपके प्रेम जीवन की दिक्कतें इस माह दूर हो सकती हैं। स्वास्थ की बात करें तो इस महीने आपको पेट कमर और पीठ के निचले हिस्से में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। उपाय – हनुमान जी के दर्शन करें।

वृश्चिक मासिक राशिफल- (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू) 

इस महीने कार्यक्षेत्र में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के कुछ जातकों को इस महीने जॉब से भी हाथ धोना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों की बात करें तो उनको इस महीने आपको अच्छे फल अवश्य मिलेंगे। आर्थिक जीवन भी आपका ठीक-ठाक रहेगा। आपको पारिवारिक जीवन में अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। वहीं इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में हैं उनमें कुछ कारणों से दूरियाँ आ सकती हैं। इस महीने स्वास्थ्य जीवन की बात करें तो आपको सिर पैर और कंधों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं से खुद को बचाने के लिए सुबह और शाम को सैर आपको करनी चाहिए। उपाय – गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

धनु मासिक राशिफल- (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) 

इस महीने करियर के क्षेत्र में आपको अच्छे पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। इस राशि के कई जातकों की इस माह नौकरी जा सकती है। वहीं पैसों की बात करें तो आर्थिक पक्ष में भी आपको चुनौतियां मिलेंगी आपके खर्चों में इस महीने वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन की बात की जाए तो घर के किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है जिस वजह से आप परेशान हो सकते हैं। आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन सामान्य रहने की उम्मीद है। इस राशि के विद्यार्थियों द्वारा इस महीने पाठ्यक्रम से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण किताबों की खरीदारी की जा सकती है। धनु राशि के जातकों को इस महीने कान दांत और घुटनों से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। उपाय – भगवान शिव के दर्शन करें।

मकर मासिक राशिफल- (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गीर)

मकर राशि के जातकों को इस महीने करियर के क्षेत्र में आपको अच्छे फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इस माह ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा। आर्थिक स्तर पर भी आपको अच्छे फल मिलेंगे और आप पैसों की बचत कर पाने में भी कामयाब होंगे। पारिवारिक जीवन में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के प्रेम में पड़े जातकों को इस महीने थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। वहीं शादीशुदा लोगों की बात की जाए तो इस महीने आप अपने जीवनसाथी से बेवजह की बातों पर झगड़ सकते हैं। स्वास्थ की बात करें तो मकर राशि के लोगों को इस महीने सिर से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। उपाय – संकट मोचन का पाठ करें।

कुम्भ मासिक राशिफल- (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा)

नवंबर के महीने में करियर के क्षेत्र में आपको सामान्य रिजल्ट मिलेंगे। हालांकि इस राशि के कुछ जातकों को विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। आर्थिक पक्ष में सुधार करने के लिए आपको सोच समझकर इस माह पैसा खर्च करना होगा। पारिवारिक जीवन में आपको अपने पिता के स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की जरूरत हैए क्योंकि ग्रह.नक्षत्र बता रहे हैं कि उन्हें कोई बीमारी लग सकती है। विद्यार्थियों की बात करें तो यह महीना उनके लिए अनुकूल है शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। यह माह प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए सामान्य रहेगा। इस महीने जीवनसाथी की माता के साथ आपकी कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने स्वास्थ्य पर भी खास ध्यान देना होगा खासकर आपको कान और फेफड़ों से संबंधित कुछ समस्याएं इस महीने हो सकती हैं। उपाय – कन्या को भोजन कराएं।

मीन मासिक राशिफल- (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची)

करियर क्षेत्र की बात की जाए तो अक्टूबर के महीने में मीन राशि वालों को नवंबर के माह में करियर के क्षेत्र में आपको कुछ परेशानियां आ सकती हैं। इसके अलावा आपको काम के संबंध में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आपका आर्थिक पक्ष इस माह सामान्य रहने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन में भी आपको संभलकर चलना होगा। माता के साथ आपके संबंध इस महीने थोड़े बिगड़ सकते हैं। यह महीना विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में इस महीने आप अपने बौद्धिक कौशल से अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। ग्रहों की चाल बता रही है कि नवंबर का महीना आपके दांपत्य और प्रेम जीवन के लिए बहुत सुखद रहने वाला है। इस महीने आपको स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। आपको पीठ के बीच वाले हिस्से गले और घुटनों से संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Credit: (अनीष व्यास, भविष्यवक्ता एवं ज्योतिषाचार्य,पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान, जयपुर, राजस्थान)

टॅग्स :राशिचक्रआज का राशिफल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठRashifal 01 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पूजा पाठRashifal 31 March 2026: आज इन 5 राशिवालों का दिन, नौकरी-व्यापार में होगा जमकर मुनाफा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता