लाइव न्यूज़ :

नवरात्रि में देवी की भक्ति में खो जाने के लिए सुनें ये 3 भजन, यूट्यूब पर बन रहे लाखों लोगों की पसंद

By गुलनीत कौर | Updated: April 9, 2019 10:08 IST

धर्म शास्त्रों के अनुसार वर्ष में चार बार नवरात्रि का पर्व आता है, किन्तु इनमें से दो नवरात्रि - चैत्र और आषाढ़ ही लोगों के बीच लोकप्रिय है। पुराणों के अनुसार चैत्र नवरात्रों का समय बहुत ही भाग्यशाली बताया गया है। इसका एक कारण यह भी है कि प्रकृति में इस समय हर और नये जीवन का, एक नई उम्मीद का बीज अंकुरित होने लगता है। जनमानस में भी एक नई उर्जा का संचार हो रहा होता है।

Open in App

Chaitra Navratri: हिन्दू धर्म का पवित्र पर्व चैत्र नवरात्रि चल रहा है. इस वर्ष यह पर्व 6 अप्रैल 2019, दिन शनिवार से प्रारंभ हुआ है और आने वाली 14 अप्रैल 2019, दिन रविवार तक चलेगा. रविवार को प्रातः 6 बजे के पश्चात दशमी तिथि का प्रारंभ होगा. नवरात्रि में नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा और व्रत किया जाता है. देवी का हर रूप भक्त को एक विशेष फल प्रदान करता है. 

ज्योतिर्विद पं दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के अनुसार 5 अप्रैल 2019, दिन शुक्रवार दोपहर 01:36 बजे से ही नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ हुआ है. किन्तु 6 अप्रैल को सूर्य उदय होने से इसीदिन से नवरात्रि का शुभ शुभारम्भ माना गया है. इस वर्ष शनिवार को नवरात्रि के शुरू होने से देवी का वाहन 'घोड़ा' बताया गया है. जबकि देवी की वापसी 'हाथी' की सवारी करते हुए होगी.

वर्षों बाद इस साल नवरात्रि पर्व को काफी शुभ बताया जा रहा है. ज्योतिर्विद पं दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली की राय में इस साल नवरात्रि के दौरान किया गया एक खास उपाय जीवन की कठिनाईयों को कम कर सकता है. आपको केवल नवरात्रि के दौरान रोजाना शिवलिंग पर जल में काले तिल डालकर अर्पित करना है. ऐसा करने से शिव और देवी दोनों की कृपा हासिल होगी. 

नवरात्रि के विशेष मौके पर व्रत, पूजा एवं मंत्र जाप के साथ कुइछ प्रसिद्ध भजन भी लोग सुनते हैं. इस समय यूट्यूब पर कई सारे नवरात्रि भजन वायरल हो रहे हैं. उनमें से कुछ खास हम यहां पेश कर रहे हैं. इन्हें सुनें और देवी की भक्ति में खो जाएं. 

मां दुर्गा को समर्पित यह भज यूट्यूब की ट्रेंड लिस्ट में काफी ऊपर चल रहा है. फिलहाल 11 लाख से भी अधिक लोग इस भजन को सुन चुके हैं और समय के साथ तेजी से इस वीडियो के व्यूज बढ़ते चले जा रहे हैं. आप भी सुनें यह ट्रेंडिंग भजन. 

इन दो भजनों के अलावा प्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज का एक नवरात्रि भजन भी ट्रेंड में चल रहा है. 2 दिन पहले ही यह भजन यूट्यूब पर आया और अभी तक 15 लाख लोग इसे सुन चुके हैं. यह भजन प्रसिद्ध गायक सोनू निगम ने गाया है. 

टॅग्स :नवरात्रिसोनू निगमपूजा पाठहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल