लाइव न्यूज़ :

Nag Panchami 2021: नाग पंचमी का त्योहार कल, क्या है महत्व, 108 साल बाद दुर्लभ संयोग, जानें सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 12, 2021 18:03 IST

Nag Panchami 2021: नाग पंचमी के दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त 13 अगस्त दिन शुक्रवार को प्रातः काल  5:49 बजे से सुबह 8 :27 बजे तक रहेगा

Open in App
ठळक मुद्दे13 अगस्त दिन शुक्रवार को मनाई जायेगी.नाग पंचमी के त्योहार को कई दृष्टियों से उत्तम माना गया है.नाग देवता के प्रतिनिधि के रूप में जीवित सर्पों की पूजा करते हैं.

Nag Panchami 2021: नाग पंचमी का त्योहार हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाता है. इस साल यह 13 अगस्त दिन शुक्रवार को मनाई जायेगी.

सनातन धर्म में नाग पंचमी के त्योहार को कई दृष्टियों से उत्तम माना गया है. इस दिन नाग देवता और सर्पों की पूजा की जाती है. माना जाता है कि सर्पों को अर्पित की जाने वाला पूजा, नाग देवताओं के समक्ष पहुंच जाती है. इसलिए लोग इस अवसर पर, नाग देवता के प्रतिनिधि के रूप में जीवित सर्पों की पूजा करते हैं.

खास है इस साल नाग पंचमी का पर्व

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस बार पड़ने वाली नाग पंचमी कई मायनों में खास होने वाली है. इस साल नाग पंचमी पर लगभग 108 साल बाद दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. काल सर्प दोष से मुक्ति के लिए यह दुर्लभ संयोग अति लाभदायक है.

काल सर्प दोष से मिलेगी मुक्ति

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार काल सर्प दोष पिछले जन्‍म में किए किसी अशुभ कर्म के कारण बनता है. इस बार नाग पंचमी पर उत्तरा योग और हस्त नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है. ऐसे में इस दिन काल सर्प दोष से मुक्ति के लिए की जानें वाली पूजा सबसे अधिक प्रभावशाली होती है.

नाग पंचमी का शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि:

नाग पंचमी के दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त 13 अगस्त दिन शुक्रवार को प्रातः काल  5:49 बजे से सुबह 8 :27 बजे तक रहेगा.

काल सर्प दोष निवारण के लिए नाग पंचमी पर करें ये उपाय

नागपंचमी के दिन भगवान शिव की या नाग-नागिन की प्रतिमा पर दूध अर्पित करें.नागपंचमी के दिन काले तिल, काले उड़द,काली राई, नीला वस्त्र, जामुन, काला साबुन, कच्चे कोयले आदि दान करना चाहिए  या इसे बहते हए पानी में प्रवाहित करें. माना जाता है  ऐसा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है.

नागपंचमी के दिन नवनाग स्तोत्र का पाठ करना चाहिए.

चांदी का नाग-नागिन अपने हाथ की मध्यमा उंगली में धारण करें. निश्चित लाभ मिलेगा.

नागपंचमी के दिन विधि पूर्वक पूजा करके शिवलिंग पर तांबे का नाग-नागिन चढ़ाएं.

तांबे के लोटे में नाग के जोड़े डाल कर, बहते जल में प्रवाहित किये जा सकते हैं.

नागपंचमी के दिन जातक अपने घर में राहु यंत्र रखें.

जातक नागपंचमी के दिन काल सर्प दोष निवारण यन्त्र घर में स्थापित कर इसे धारण करें.

टॅग्स :नाग पंचमीवाराणसीसावन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य