लाइव न्यूज़ :

Nag Panchami: नाग पंचमी के दिन भूलकर भी नहीं करें ये 5 काम, इन्हें माना जाता है अशुभ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2019 11:16 IST

Nag Panchami Date Importance, Puja Vidhi, Do's & Don't: नाग पंचमी के दिन अपने घर के बाहर द्वार पर दोनों ओर गोबर से सर्प की आकृति बनाकर उनका दही, अक्षत, पुष्म, मोदक, दूर्वा आदि से पूजन करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसावन में शुक्ल पक्ष की नाग पंचमी इस बार 5 अगस्त को हैनागों को माना जाता है भगवान शिव का आभूषण, सोमवार का दिन होने से ये नाग पंचमी होगा और विशेष नाग पंचमी की पूजा करने से कालसर्प दोष कम होता है

Nag Panchami 2019: हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाने वाला नाग पंचमी का पर्व इस बार 5 अगस्त (सोमवार) को पड़ रहा है। नाग को भगवान शिव के आभूषण के तौर पर भी देखा जाता है। ऐसे में सावन में नागों की पूजा इस मौके को और भी महत्वपूर्ण बना देती है। मान्यता है कि नाग पंचमी की पूजा करने से नाग देवता खुश होते हैं और कालसर्प दोष कम हो जाता है। साथ ही घर से बदहाली भी दूर होती है। इन दिन भक्त सापों को दूध पिलाते हैं और मन्नत मांगते हैं।

नाग पंचमी के दिन अपने घर के बाहर द्वार पर दोनों ओर गोबर से सर्प की आकृति बनाकर उनका दही, अक्षत, पुष्म, मोदक, दूर्वा आदि से पूजन करना चाहिए। साथ ही ब्राह्मण को भोजन करना चाहिए और जरूरतमंदों को दान देना चाहिए। मान्यता है कि जो शख्स भी नाग पंचमी का व्रत और पूजन करना है, उसकी कामनाएं पूरी होती है। हालांकि, कई ऐसी बातें भी हैं जिसका ध्यान नाग पंचमी के दिन साधक को करना चाहिए। जानिए, नाग पंचमी के दिन कौन से काम भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

Nag Panchami 2019: नागपंचमी पर भूल कर भी नहीं करें ये काम

1. नाग पंचमी के दिन लोहे की कड़ाही या तवा आग पर नहीं चढ़ाएं और न ही इस दिन लोहे की कड़ाही पर भोजन पकाये।

2. नागपंचमी के दिन धरती पर हल नहीं चलाएं।

3. नागपंचमी के दिन भूमि नहीं खोदनी चाहिए। साथ ही न ही इस दिन साग काटना चाहिए।  

4. नागपंचमी के दिन सुई-धागे से किसी तरह की सिलाई आदि भी नहीं करनी चाहिेए।

5. कई क्षेत्रों में किसान अपनी नई फसल का तब तक प्रयोग नहीं करते जब तक उसका रोट नाग देवता को नहीं चढ़ाया जाए।

टॅग्स :नाग पंचमीसावनभगवान शिवधार्मिक खबरेंहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग