लाइव न्यूज़ :

मंदिर में मुस्लिम शख्स ने किया ऐसा कमाल.. बिना छुए ही बजने लगा घंटा

By गुणातीत ओझा | Updated: June 13, 2020 15:19 IST

भक्तों की आस्था है कि मंदिर में बिना घंटा बजाए दर्शन नहीं किए जाते हैं। घंटा बजाने से भगवान जाग जाते हैं और भक्तों की सुन लेते हैं। भगवान के घर में भक्तों के आने का संकेत होता है मंदिर का घंटा बजाना।

Open in App
ठळक मुद्देमुस्लिम शख्स ने तरकीब लगाई और कुछ ऐसा कमाल किया कि मंदिर में अब घंटे की आवाज भी गूंजने लगी है।पूजा के बाद लोग अपना हाथ थोड़ा ऊपर उठा रहे हैं और गर्भगृह के बाहर लगा घंटा अपने आप बज जा रहा है।

मंदसौर। कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के चलते मंदिरों में श्रद्धालुओं के जाने पर रोक थी। अनलॉक-1 में मंदिरों में जब जाने की छूट मिली तो लोगों को मंदिर की घंटी बजाने से मना किया गया। बिना घंटी बजाए पूजा को अधूरा मानने वाले मायूस थे। लोगों की यह मायूसी एक मुस्लिम शख्स से देखी नहीं गई। उसने अपनी दिमाग की बत्ती जलाई और कुछ ऐसा कमाल किया कि मंदिर में अब घंटे की आवाज भी गूंजने लगी है। हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश के मंदसौर में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर की।

पशुपतिनाथ मंदिर में मुस्लिम समाज सेवी ने ऐसा घंटा लगाया है जो बिना छुए ही बजता है। इसे इस तरह से तैयार किया गया है कि यह सेंसर के जरिये बजता है। अनलॉक में जब मंदिर के पट खुले तो कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए घंटा बजाने पर मनाही थी। लेकिन इस सेंसर घंटे के बाद पशुपतिनाथ मंदिर में भक्तों के हाथ लगाए बिना ही घंटा बज रहा है। पूजा के बाद लोग अपना हाथ थोड़ा ऊपर उठा रहे हैं और गर्भगृह के बाहर लगा घंटा अपने आप बज जा रहा है। इसका श्रेय जाता है शहर के जाने-माने समाजसेवी नाहरू खान मेवाती को।

बता दें कि लोगों में यह आस्था है कि मंदिर में बिना घंटा बजाए भगवान के दर्शन का फल नहीं मिलता। घंटा बजाने से भगवान जाग जाते हैं और भक्तों की मनोकामना सुन लेते हैं। भगवान के घर में भक्तों के आने का संकेत होता है मंदिर का घंटा बजाना। इतना सब जानने के बाद नाहरू भाई ने सोचा क्यों ना ऐसा इंतजाम किया जाए कि मंदिर का भी घंटा बजने लगे। उन्हें मंदिर के घंटे को सेंसर से जोड़ देने का आइडिया सूझा। नाहरू भाई अपने औजार लेकर पहुंच गए और कुछ ही घंटों की मेहनत में मंदिर का घंटा सेंसर से जोड़ दिया। अब भक्त बिना छुए ही घंटा बजा रहे हैं। जैसे ही भक्त भगवान पशुपतिनाथ के सामने हाथ जोड़ते हैं वैसे ही वहां ऊपर लगा घंटा बजने लगता है।

टॅग्स :धार्मिक खबरेंमंदसौरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग