लाइव न्यूज़ :

बुध ग्रह ने आधी रात को कुंभ राशि में किया प्रवेश, जानिए अगले दो महीनों तक किस पर कैसा होगा प्रभाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2020 07:19 IST

बुध ने अपना राशि परिवर्तन किया है। ज्ञान, बुद्धि और व्यापार को प्रभावित करने वाले बुध ग्रह कुंभ में प्रवेश कर चुके हैं। राशि के अनुसार जानिए क्या पड़ेगा आप पर प्रभाव

Open in App
ठळक मुद्देबुध ग्रह ने किया कुंभ राशि में प्रवेश, 7 अप्रैल को मीन राशि में जाएंगेज्ञान, बुद्धि और व्यापार को प्रभावित करते हैं बुध, जानिए किस राशि पर कैसा होगा असर

शनि के कुछ ही दिन पहले मकर राशि में प्रवेश के बाद बुध ग्रह ने भी राशि परिवर्तन किया है। ज्ञान, बुद्धि और व्यापार को प्रभावित करने वाले बुध ग्रह अब शनि की मूल राशि मकर को छोड़ कुंभ में प्रवेश कर चुके हैं। बुध ने मध्य रात्रि में अपना राशि परिवर्तन किया। इस राशि में बुध वक्री और फिर मार्गी होते हुए 7 अप्रैल को मीन में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में अगले दो महीने तक इस परिवर्तन का किस राशि पर कैसा प्रभाव होगा, जानिए...  

मेष: बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है। आपको मेहतन का भरपूर लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों और अधिकारियों का भी पूरा साथ मिलने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में भी परिणाम अनुकूल हैं। शादी में आ रही रूकावटें भी दूर होंगे।

वृषभ: कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं। सभी रूके हुए कार्य पूरे होंगे। संपत्ति के मामले में लाभ का योग है। कोई नया घर खरीद सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी खुशनुमा होगा।

मिथुन: आने वाले समय में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति में भी लाभ के योग हैं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शत्रुओं से सावधान रहें।

कर्क: आने वाले समय में मेहनत काफी बढ़ने वाली है। खर्चों में भी वृद्धि होगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। विदेश से लाभ मिल सकता है।

सिंह: लव लाइफ अगले दो महीने बहुत अच्छी रहने वाली है। जीवनसाथी से नजदीकी और बढ़ेगी। व्यापार में भी लाभ और उन्नति के योग हैं। सेहत का जरूर ध्यान रखें। इसे लेकर कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या: खर्चे में बढ़ोतरी होगी। अपने काम को लेकर आने वाले दिन में लापरवाह नहीं रहें। नुकसान हो सकता है। जॉब में परिणाम आपके अनुकूल है। धन प्राप्ति और उन्नति के योग बन रहे हैं।

तुला: इस राशि के जातक को आने वाले समय में कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश जरूर फायदेमंद होगा। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। रिलेशनशिप मजबूत होगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलने वाला है। वैवाहिक संबंध अच्छे होंगे। धन की हानि हो सकती है। इसे लेकर सावधान रहें। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

मकर: व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। अधूरे और रूके हुए कार्य पू्र्ण होंगे। प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी। अपने कार्यों को लेकर सावधान रहें।

कुंभ: संतान का सहयोग आपको प्राप्त होगा। बिजनेस में कुछ अहम फैसले लेने पड़ सकते हैं और ये आपके लिए फायदेमंद होगा। कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। आने वाले समय में कुछ दान-पुण्य करें। लाभ होगा।

मीन: आपके लिए आने वाला समय कुछ चुनौतिपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी से संबंधों में तनाव होगा। धन के मामले में सावधानी बरतें और कर्ज लेने से बचें। वाणी पर भी नियंत्रण रखें।

टॅग्स :आज का राशिफलशनि देव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठRashifal 01 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पूजा पाठRashifal 31 March 2026: आज इन 5 राशिवालों का दिन, नौकरी-व्यापार में होगा जमकर मुनाफा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता