मासिक राशिफल मई 2020: साल के पांचवे महीने में कैसा होगा आपका भाग्य? किसकी किस्मत देगी उसका साथ-पढ़ें मई महीने का राशिफल

By मेघना वर्मा | Published: May 1, 2020 10:50 AM2020-05-01T10:50:39+5:302020-05-01T10:50:39+5:30

महीने कई सारे तीज और त्योहार पड़ने वाले हैं। उनमें वट सावित्री व्रत, मोहिनी एकादशी से लेकर ईद और बुद्ध जयंती तक शामिल है।

may month rashifal may mahine ka rashifal may 2020 month horoscope in-hindi may 2020 astrology in hindi | मासिक राशिफल मई 2020: साल के पांचवे महीने में कैसा होगा आपका भाग्य? किसकी किस्मत देगी उसका साथ-पढ़ें मई महीने का राशिफल

मासिक राशिफल मई 2020: साल के पांचवे महीने में कैसा होगा आपका भाग्य? किसकी किस्मत देगी उसका साथ-पढ़ें मई महीने का राशिफल

Highlightsकुम्भ राशि वाले धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। तुला राशि वालों को इस महीने आपको किसी बहुत विश्वासपात्र से धोखा मिलेगा।

मई महीना, साल का पांचवा महीना होता है। बीता गया अप्रैल महीना बहुत सारी दुखद घटनाएं सामने लाया। एक ओर जहां कोरोना वायरस की चपेट में आने से लगातार लोगों की मृत्यु हो रही है तो वहीं बॉलीवुड के दो नामचीन कलाकार, इरफान खान और ऋषि कपूर की मौत के बाद पूरा देश शोक में हैं।

वहीं आज से मई महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने कई सारे तीज और त्योहार पड़ने वाले हैं। उनमें वट सावित्री व्रत, मोहिनी एकादशी से लेकर ईद और बुद्ध जयंती तक शामिल है। इस महीने आपकी किस्मत में क्या लिखा है आइए आपको बताते हैं इस महीने का राशिफल-

मेष

पुत्र की ओर से विरोध होगा, आय में कमी होगी, मित्र वर्ग से संबध में वाद-विवाद हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें। 

वृष

सूझ-बूझ से काम करें। इससे ही आपको सफलता मिलेगी। दुर्व्यसनों से बचें, मित्रों से किसी भी तरह का सहयोग नहीं मिलेगा। 

मिथुन

किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। मान-सम्मान में हानि होगी। संयम से काम ना लिया तो मानसिक तनाव भी हो सकता है। 

कर्क

स्वास्थ्य में सुधार होगा, घर या भूमि के किसी केस या विवाद से छुटाकारा और सफलता दोनों मिलेगी।

सिंह

आपके स्थान परिवर्तन का योग है, मगर किसी प्रिय से बिछड़ सकते हैं। इस महीने आपके फालतू खर्च भी होंगे।

कन्या

आपके व्यवसाय में विघ्न आएगा मगर अचानक से लाभ होगा जिससे आप खुश होंगे। खर्चों पर ध्यान दें।

तुला

इस महीने आपको किसी बहुत विश्वासपात्र से धोखा मिलेगा। शारीरिक कष्ट के साथ मानसिक कष्ट भी होता है। 

वृश्चिक

पैसों की तंगी होगी आपके स्वास्थ्य पर इस महीने बुरा असर पड़ेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो आपके व्यापार में गिरावट आएगी।

धनु

मानहानि या धन की क्षति होगी, आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखा होगा। संयम से काम लेंगे,मेहनत करेंगे तो सफलता मिलेगी।

मकर

आपकी तरक्की में बाधाएं आएंगी। किसी बड़े विवाद में फंस सकते हैं। इसलिए दिमाग से काम लें।

कुम्भ

धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। आंखों का कोई रोग हो सकता है। आपकी आय में भी कमी आएगी। 

मीन

वाद-विवाद में पड़कर मानसिक तनाव होगा। पुत्र की ओर से विरोध होगा मगर संयम से काम लें।

Web Title: may month rashifal may mahine ka rashifal may 2020 month horoscope in-hindi may 2020 astrology in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे