लाइव न्यूज़ :

May 2020 Calander: कल से शुरू हो रहा है मई का महीना, सीता नवमी, वट सावित्री व्रत और ईद के साथ पड़ेंगे ये बड़े त्योहार-देखें लिस्ट

By मेघना वर्मा | Updated: April 30, 2020 15:08 IST

मई महीने मंगल, सूर्य और बुध अपनी राशि बदलेंगे। वहीं शनि वक्री अवस्था में चले जाएंगे। ये महीना त्योहारों से भरा है।

Open in App
ठळक मुद्दे22 मई को वट सावित्रि व्रत पड़ रहा है। इस साल 24 मई को ईद पड़ रही है।

साल 2020 का पांचवा महीना, मई आज से शुरू हो गया है। इसी के साथ शुरू हो गए  का हिन्दू धर्म के कई सारे तीज और त्यौहार इस पूरे महीने बहुत सारे तीज और व्रत पड़ रहे हैं। जिनकी शुरूआत एक मई के साथ सीता नवमी के साथ हुई है। 

इसी महीने मंगल, सूर्य और बुध अपनी राशि बदलेंगे। वहीं शनि वक्री अवस्था में चले जाएंगे। ये महीना त्योहारों से भरा है। इसी महीने सीता नवमी के साथ वट सावित्री व्रत और मोहिनी एकादशी भी है। आइए आपको बताते हैं क्या है इस महीने के तीज और त्योहार-

1 मई

ठाकुर पंचाग के अनुसार एक मई को मासिक दुर्गाष्टमी और सीता नवमी के रूप में मनाया जाएगा। मान्यता है कि आज ही के दिन माता सीता का जन्म हुआ था वैशाख माह की शुक्ल पक्ष को नवमी तिथि पर सीता नवमी मनाई जाती है। 

3 मई

एकादशी को हिन्दू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण मनाया जाता है। 3 मई को इस बार मोहिनी एकादशी पड़ी रही है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया था। 

4 मई

इसी दिन से अग्नि नक्षत्र प्रारंभ हो रहा है। इसी दिन परशुराम द्वादशी भी मानाई जाती है। परशुराम को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। 

5 मई

मई महीने का पहला प्रदोष 5 मई को पड़ रहा है। ये मंगल प्रदोष होगा। ये व्रत भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। मंगलवार के प्रदोष को भौम प्रदोष भी कहा जाता है। 

6 मई

वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को नृसिंह जयंती मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु ने हिरण्यकश्यप का वध करने के लिए नरसिंह अवतार लिया था। जिनका आधा शरीर शेर का और आधा नर का था। 

7 मई

इस दिन बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। वैशा पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। ये त्योहार जैन समुदाय के लिए बड़ा पर्व माना जाता है। 

8 मई

इस दिन नारंद जयंती मनाई जाएगी। 8 मई से ही ज्येष्ठ महीने की शुरुआत हो रही है। नारद को भगवान ब्रह्मा के सात मानस पुत्रों में से एक माना जाता है। 

10 मई

इस दिन मासिक संकष्टी चतुर्थी व्रत है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। 

14 मई

वृषभ संक्राती और कालाष्टमी दोनों ही एक साथ पड़ रहे हैं। इसी दिन सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहा है। इसी दिन को वृषभ संक्राति के रूप में मनाया जाएगा। 

18 मई

18 मई को भद्रकाली जयंती मनाई जाएगी। इसी दिन अपरा एकादशी भी है। 

19 मई

मास का ये दूसरा प्रदोष व्रत होगा। ये भी मंगलवार के दिन होगा। माना जाता है कि प्रदोष का व्रत रखने से भगवान शिव सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

20 मई

20 मई को मासिक शिवरात्रि है। इस दिन भगवान शिव लिंग के रूप में अवतरित हुए थे। इस दिन भी भक्त भोले की उपासना करते हैं। 

22 मई

22 मई को वट सावित्रि व्रत पड़ रहा है। इसी दिन अमावस्या भी है और मुस्लिम समुदाय के लोगों का पर्व जमात उल विदा भी। इस दिन रमजाक का पाक महीना खत्म होगा। 

24 मई

मुस्लिम समुदाय का ये पर्व बेहद खास है। इस साल 24 मई को ईद पड़ रही है। इसे पूरे धूम-धाम से मनाया जाता है। 

टॅग्स :हिंदू त्योहारपूजा पाठसीता देवीभगवान विष्णुभगवान शिवईद
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग