लाइव न्यूज़ :

Mars Transit 2021: मंगल ग्रह ने वृषभ राशि में किया प्रवेश, जानें किन राशियों पर क्या पड़ने जा रहा है असर

By विनीत कुमार | Updated: February 22, 2021 12:31 IST

मंगल ग्रह ने मेष से वृषभ राशि में गोचर किया है और अब इसमें 14 अप्रैल तक रहेंगे। मंगल ग्रह की बदली चाल का असर दूसरी राशियों के जातकों पर भी नजर आएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमेष जातकों के प्रोफेशनल लाइफ के लिए अच्छा साबित हो सकता है मंगल ग्रह का ये बदलावसिंह जातकों के लिए मंगल ग्रह का मौजूदा बदलाव शुभ है, आर्थिक स्थिति मजबूत होगीतुला जातकों के लिए खर्च बढ़ने की संभावना है, विवादों से दूर रहने की जरूरत

मंगल ग्रह का आज यानी 22 फरवरी को राशि परिवर्तन हुआ। मंगल ग्रह का साल का ये पहला राशि परिवर्तन है। सुबह 5 बजकर 02 मिनट पर मंगल ग्रह ने मेष से निकलकर वृषभ राशि में गोचर किया। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार अब मंगल 14 अप्रैल तक वृषभ राशि में रहेंगे।

ज्योतिष शास्त्र मंगल के राशि परिवर्तन को बहुत अहम माना गया है। मंगल के राशि परिवर्तन से कई तरह के बदलाव जातक सहित देश-दुनिया पर भी पड़ते हैं। आईए, हम आपको राशि के अनुसार बताते हैं कि मंगल के इस चाल बदलने का असर क्या पड़ने वाला है।

मेष: ये बदलाव प्रोफेशन लाइफ के लिए अच्छा साबित हो सकता है। करियर में तेजी से ग्रोथ की संभावना रहेगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। हालांकि गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है।

वृषभ: इस राशि के वैवाहिक जातकों के लिए अगले कुछ दिन अच्छे रहने वाले हैं। संबंध प्रगाढ़ होंगे। हालांकि, जहां तक काम और प्रोफेशनल लाइफ की बात है तो आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

मिथुन: आप ऊर्जा से भरपूर रहने वाले हैं। काम में सफलता मिलेगी और एक साथ कई कार्यों को पूरा कर सकेंगे। हालांकि, कुछ चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा का योग है।

कर्क: आपके लिए आने वाला समय मिलाजुला रहने वाला है। कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। भावुकता हावी रहेगी। इसलिए फैसले सोच-समझ कर लें।

सिंह: मंगल ग्रह का मौजूदा बदलाव आपके लिए शुभ है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन और व्यापार से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या: काम को अच्छी तरह से पूरा कर सकेंगे। योजनाएं बेहतर बनाएंगे और लागू भी कर सकेंगे। कुल मिलाकर समय अच्छा। सेहत को लेकर जरूर कुछ चिंता हो सकती है।

तुला: आपके लिए खर्च बढ़ने की संभावना है। वैसे सुख और शांति बरकरार रहेगी। विवादों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। आपके स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे।

वृश्चिक: आपके लिए आने वाले दिन अच्छे गुजरने वाले हैं। अपनी इच्छाओं को पूरा कर सकेंगे। विचारवान बनेंगे और ज्ञान में वृद्धि को लेकर प्रयास जारी रखेंगे।

धनु: आपके जीवन में नए दोस्तों का आगमन होने वाला है। कहीं यात्रा का योग बन सकता है। गुस्से पर काबू रखें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मकर: स्वभाव विनम्र रहेगा। लोगों की तारीफ मिलेगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कुंभ: वाद-विवाद से बचने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम हासिल होंगे। नई नौकरी के लिए भी सफलता मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। प्रगतिशील बनेंगे।

मीन: धैर्य के साथ काम लें। सफलता मिलेगी। गुस्से पर काबू रखें। कला और संगीत के प्रति झुकाव बढ़ सकता है।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रराशिचक्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स