लाइव न्यूज़ :

Mangal Gochar 2020: मंगल का मीन में गोचर, जानें आपकी राशि पर पड़ेगा क्या प्रभाव और इसके उपाय

By गुणातीत ओझा | Updated: October 4, 2020 18:20 IST

नवग्रह के सेनापति मंगल 4 अक्टूबर को वक्री अवस्था में मेष राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल 24 दिसंबर तक मीन राशि में रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमंगल के अशुभ असर से बचने के लिए हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए। मंगल की चाल टेढ़ी होने से हर काम सोच-समझकर करना चाहिए। जल्दबाजी से बचना होगा।

नवग्रह के सेनापति मंगल 4 अक्टूबर को वक्री अवस्था में मेष राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल 24 दिसंबर तक मीन राशि में रहेंगे। इससे पहले मंगल 10 सितंबर को अपनी राशि मेष में वक्री हो गए थे। मंगल कुल 66 दिन वक्री रहेंगे । मंगल को साहस बल हिंसा क्रोध और कर्ज का कारक माना जाता है। मंगल  14 नवंबर को मार्गी होंगे। मीन राशि में मंगल की वक्री चाल की अवधि कुल 48 दिनों की रहेगी। मीन राशि जल तत्व की राशि है और यह बृहस्पति द्वारा शासित है। बृहस्पति और मंगल आपस में मित्र हैं। ग्रह का वक्री होना अच्छा नहीं माना जाता, ग्रह की मार्गी होना ही शुभ परिणाम देता है। मंगल के मीन राशि में प्रवेश करने से मीन राशि वालों को न लाभ होगा और न ही हानि। 

आइए ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानते हैं कि वक्री मंगल ग्रह का मीन राशि में प्रवेश करने से राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा..

मेष राशि मेष राशि वाले जातकों के लिए मंगल ग्रह का वक्री होना कार्य क्षेत्र में चुनौतियां उत्पन्न कर सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह परिवर्तन अच्छा रहेगा। आप इस समय के दौरान अपने साहस और धैर्य से काम लीजिए। शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव आने की संभावना बन रही है। आप अपने दांपत्य जीवन को बेहतर तरीके से चलाने की कोशिश करें। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।

वृषभ राशि वृषभ राशि वाले जातकों को मंगल ग्रह की वक्री चाल की वजह से आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको धन संबंधित मामलों में सतर्क रहना होगा। इस समय के दौरान आपके कार्य बनते-बनते अधूरे रह सकते हैं, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। इस राशि के जातकों को जमीन से जुड़े हुए मामलों में लाभ मिलने की संभावना बन रही है। आपको क्रोध अधिक आएगा, इसलिए इस पर नियंत्रण रखिए।

मिथुन राशि मिथुन राशि वाले जातकों को कार्य क्षेत्र में कई परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके लिए मंगल ग्रह का वक्री होना कठिन रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऑफिस में किसी के साथ कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आप अपने कारोबार में कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। पिता की सेहत को लेकर आपकी चिंता बढ़ेगी। आप इनकी सेहत पर ध्यान दीजिए।

कर्क राशि कर्क राशि वाले जातकों के लिए मंगल ग्रह का वक्री होना भाग्यशाली साबित रहने वाला है। इस समय के दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिल सकता है। धन संबंधित योजनाओं में आपको सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। घर-परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा।

सिंह राशि सिंह राशि वाले जातकों को मंगल ग्रह वक्री चाल की वजह से मिलेजुले परिणाम हासिल होंगे। अचानक आपको लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आप कुछ नई चीजों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर किसी तरह का नुकसान होने की संभावना बन रही है। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा चोट लग सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

कन्या राशि कन्या राशि वाले जातकों को मंगल ग्रह की वक्री चाल की वजह से वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आप कोई भी काम साझेदारी में आरंभ करने से बचें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। जीवन साथी की सेहत में कमजोरी आ सकती है। आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। धन संबंधित मामलों में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में परेशानी होगी।

तुला राशि तुला राशि वाले जातकों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मंगल ग्रह का वक्री होना आपके लिए शुभ साबित होगा। इस समय के दौरान अचल संपत्ति के बढ़ाने के भी योग बन रहे हैं। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति दूर होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आप अपने शत्रु को परास्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह बदलाव थोड़ा चिंताजनक रह सकता है। प्रेम संबंधित मामलों में आपको निराशा हाथ लग सकती है। लव पार्टनर से अनबन होने की संभावना बन रही है। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। आपकी आमदनी कम रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका ध्यान इधर-उधर भटक सकता है।

धनु राशि धनु राशि वाले जातकों के सुखों में कमी आने की संभावना बन रही है। मंगल ग्रह की वक्री चाल की वजह से आप माता की सेहत को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव होने की संभावना बन रही है। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको काफी हद तक फायदा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा। यह आपके पीठ पीछे आपकी बुराई कर सकते हैं।

मकर राशि मकर राशि वाले जातकों को मंगल ग्रह का वक्री होना कठिन साबित होगा। आपके मन में किसी चीज को लेकर भय बना रहेगा। छोटे भाई-बहनों के साथ तू-तू मैं-मैं होने की संभावना बन रही है। आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ आपको अच्छे तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

कुंभ राशि कुंभ राशि वाले जातकों के लिए मंगल ग्रह का वक्री होना सामान्य साबित होगा। धन की बचत कर पाना मुश्किल हो सकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार घर के खर्चों का बजट बनाकर चलें। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। किसी करीबी रिश्तेदार से विवाद होने की संभावना बन रही है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता है।

मीन राशि मीन राशि वाले जातक इस परिवर्तन की वजह से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। मंगल ग्रह का वक्री होना वैवाहिक जीवन में परेशानियां खड़ी कर सकता है। जीवन साथी के साथ अनबन होने की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इस समय के दौरान धैर्य और संयम बनाए रखने की आवश्यकता है। आप किसी भी मामले में समझदारी से काम लीजिए।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रमंगल ग्रहराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग