लाइव न्यूज़ :

मकर संक्रांति 2019: राशि अनुसार करें इस एक चीज का दान, आने वाले दिनों में मिलेगा बड़ा लाभ

By गुलनीत कौर | Updated: January 12, 2019 08:16 IST

मकर संक्रांति पर गुड़ और तिल से बने पकवानों को बनाने और उनके सेवन का भी महत्व है। इसके अलावा इस महान दिन पर दान पुण्य करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है।

Open in App

पौष महीने में जब सूर्य राशि परिवर्तित कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे देशभर में मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व को सूर्य देव और शनि देव से जोड़ा जाता है। इसदिन पवित्र नदियों में स्नान का महत्व होता है। महाभारत काल में भी मकर संक्रांति का महत्व बताया गया है। इस साल 15 जनवरी, दिन मंगलवार को मकर संक्रांति है।

मकर संक्रांति पर गुड़ और तिल से बने पकवानों को बनाने और उनके सेवन का भी महत्व है। इसके अलावा इस महान दिन पर दान पुण्य करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। मकर संक्रांति के पर्व के पीछे कई ज्योतिषीय कारण एवं महत्व है। तो इसदिन राशि अनुसार दान पुण्य करने से शीघ्र फल की प्राप्ति होती है। आइए आपको बताते हैं मकर संकर्न्ति के दिन राशि अनुसार क्या दान करें:

मेष राशि - मेष राशि के जातक मकर संक्रांति के पवित्र दिल काले तिल का दान करें। सूर्य एवं शनि देव की आप पर कृपा होगी

वृषभ राशि - वृषभ राशि के जातक इसदिन सफेद तिल या इससे बनी हुई चीजों और साथ ही घी का दान भी कर सकते हैं

मिथुन राशि - मिथुन राशि के जातक गुड़ का दान करें। चाहें तो गुड़ और तिल दोनों से ही बनी चीजों को दान कर सकते हैं

कर्क राशि - कर्क राशि के लोग मकर संक्रांति पर घी का दान करें। इस दिन जो भी पकवान बनाएं उसमें घी का प्रयोग अवश्य करें

सिंह राशि - सिंह राशि के जातक इसदिन गुड़ और लाल चन्दन का दान करें। गुड़ से बनी हुई चीजों का भी दान किया जा सकता है

कन्या राशि - कन्या राशि के जातक इसदिन सादे गुड़ का या फिर गुड़ से बनी हुई चीजों का दान कर सकते हैं। ये लोग गुड़ चावल का भी दान करेंगे तो शुभ रहेगा

यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर क्यों बनती है खिचड़ी और तिल के पकवान, जानें पौराणिक कथा

तुला राशि - तुला राशि के जातक प्रभु कृपा पाने के लिए मकर संक्रांति के दिन श्वेत वस्त्र और घी का दान करें। आपके रुके हुए सभी काम बन जाएंगे

वृश्चिक राशि - यदि आपका राशि चिह्न वृश्चिक है तो आप इसदिन तांबे से बने सिक्के या फिर तांबे के बर्तन का दान करें। यह आपके लिए शुभ सिद्ध होगा

धनु राशि - धनु राशि के जातक मकर संक्रांति पर हल्दी, चावल या फिर इन दोनों चीजों को मिलाकर दान करें

मकर राशि - सूर्य के मकर राशि में प्रवेश से इसदिन मकर राशि के जातकों पर भगवान भास्कर की अत्यंत कृपा बनी रहती है। ये लोग मूंग दाल का दान करें

कुंभ राशि - कुंभ राशि के सभी जातक इसदिन उरद की दाल का दान करें। साथ ही गुड़ का भी दान करें

मीन राशि - मीन राशि के जातक मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पंचांग यानि पत्रे का दान करें। शुभ लाभ प्राप्त होगा

टॅग्स :मकर संक्रांतिपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ऐ वल्गर गाना मत गाओ यहां...': तेज प्रताप यादव ने गाने के बीच में सिंगर को अश्लील भोजपुरी गाना गाने से रोका | VIDEO

भारतमकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज में सियासी चहल-पहल?,  चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का किया स्वागत

क्राइम अलर्टमकर संक्रांति पर घर में मातम?, संगारेड्डी में पतंग की डोर से गला कटने से मजदूर की मौत और बीदर में पतंग के मांझे से गला कटने से संजीव कुमार होसमानी की मौत

भारतदही-चूड़ा भोज और खरमास खत्म?, बिहार में 'खेला', राजनीतिक संदेश और संभावित समीकरणों का इशारा

भारत'सूर्यदेव सबका कल्याण करें', पीएम मोदी ने मकर संक्रांति समेत पोंगल की देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य