लाइव न्यूज़ :

धनतेरस के अवसर पर हीरे-मोती और पैसों से सजाया गया महालक्ष्मी मंदिर, भक्तजनों की लगी लंबी कतारें

By राजेश मूणत | Updated: October 22, 2022 14:02 IST

रतलाम स्थित माता महालक्ष्मी के मंदिर की सजावट के लिए स्थानीय भक्तो के अलावा देश के विभिन्न व्यावसायिक शहरों के भक्त भी आते है।

Open in App
ठळक मुद्देयह मंदिर धनतेरस से लेकर आगे 3 दिन तक हीरे-मोती, सोने-चांदी और धन से सजाया जाता हैसजावट में अर्पित धन और गहने त्योहार के पश्चात श्रद्धालुओ को वापस लौटा दिए जाते हैंकोर्ट ऑफ वार्ड्स में दर्ज इस मंदिर की देखरेख जिला प्रशासन के हाथों में रहती है

भोपाल: मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के मध्य क्षेत्र में व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र माणक चौक में धन की देवी महालक्ष्मी का मंदिर स्थित है। इस मंदिर की देशभर में विशिष्ट पहचान है। यह मंदिर धनतेरस से लेकर आगे 3 दिन तक इस तरह सजाया जाता है की यह कुबेर के खजाने का दृश्य उपस्थित करता है। श्रद्धालुगण हीरे और मोती से जड़े आभूषणों के साथ देश की मुद्रा से इस मंदिर को सजाकर रखते है। 

माता की महिमा को अपरम्पार कहा जाता है। कहा जाता है की माता महालक्ष्मी के चरणो में जो भी श्रद्धालु अपना धन सजावट के लिए अर्पित करता है। उसके वैभव में अभिवृद्धि होती है। मंदिर में माता के दर्शन के लिए सुबह से भक्तजनों की कतारें लगना प्रारंभ हो जाती है। कोर्ट ऑफ वार्ड्स में दर्ज इस मंदिर की देखरेख जिला प्रशासन के हाथों में रहती है। सजावट में अर्पित धन और गहने त्योहार के पश्चात श्रद्धालुओ को वापस लौटा दिए जाते हैं।

रतलाम के इस अति प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर को कुबेर का खजाना के रूप में बदलने के लिए क्षेत्र के व्यवसाई त्योहार के इस व्यस्ततम समय में भी अपनी सेवाएं प्रदान करते है। माता महालक्ष्मी के मंदिर की सजावट के लिए स्थानीय भक्तो के अलावा देश के विभिन्न व्यावसायिक शहरों के भक्त भी आते है। मंदिर में कड़ी सुरक्षा के  इंतजाम जिला प्रशासन करता है। यहां सीसीटीवी केमेरे से निगरानी के साथ पुलिस की व्यवस्था भी रहती है।

टॅग्स :धनतेरसमां लक्ष्मीरतलाम सिटी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBuddha Purnima 2026: आज रात बुद्ध पूर्णिमा पर करें यह आसान उपाय, बिना एक रुपया खर्च कर लाखों का कर लेंगे मुनाफा

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

पूजा पाठBasant Panchami 2026: नवचेतना और नवसृजन का पर्व है बसंत पंचमी

क्राइम अलर्टमध्य प्रदेश: 3 कैदियों ने तोड़ी जेल, जेल में लगे 8 में से 4 सीसी टीवी कैमरा बंद, चाबी देने वाला गेट प्रहरी निलंबित

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल