लाइव न्यूज़ :

महाभारत का युद्ध खत्म होने के बाद भस्म हो गया था अर्जुन का रथ, श्रीकृष्ण ने बताई थी ये वजह

By मेघना वर्मा | Updated: June 5, 2020 16:36 IST

पांडवों के पक्ष में खुद श्रीकृष्ण खड़े थे। जो अर्जुन के सारथी थे। युद्ध शुरू होने से पहले श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कहा था कि वो हनुमानजी से प्रार्थना करें और रथ के ऊपर ध्वज के साथ विराजित हों।

Open in App
ठळक मुद्देकौरवों में भीष्म पितामह, द्रोणाचार्य और कर्ण जैसे महारथी थे। पौराणिक कथा के अनुसार अर्जुन का रथ श्रीकृष्ण चला रहे थे।

महाभारत, हिन्दू धर्म के सबसे ज्यादा प्राचीन धर्म ग्रंथों में एक माना जाता है। जिसकी रचना महर्षि वेद व्यास द्वारा की गई थी। महाभारत की कहानी जिंदगी के हर मोड़ पर इंसानों को कुछ अलग सीख दे जाती है। महाभारत के पाठ सभी को कुछ ना कुछ शिक्षा जरूर दे जाते हैं। वहीं महाभारत के कई प्रसंग आज भी हमें अचम्भे में डाल जाते हैं। 

इसी प्रसंग के अनुसार जिस समय महाभारत का युद्ध समाप्त हुआ अर्जुन और श्रीकृष्ण दोनों ही रथ से उतर आए। श्रीकृष्ण के रथ छोड़ते ही पूरा रथ भस्म हो गया। इसे लेकर श्रीकृष्ण ने अर्जुन को बताया। आइए आपको बताते हैं यही पौराणिक कथा-

महाभारत में कौरव सेना में भीष्म पितामह, द्रोणाचार्य, कर्ण जैसे महारथी थे। यही कारण था कि दुर्योधन को लग रहा था कि वो बड़ी आसानी से  पांडवों को हरा देगा। मगर पांडवों के पक्ष में खुद श्रीकृष्ण खड़े थे। जो अर्जुन के सारथी थे। युद्ध शुरू होने से पहले श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कहा था कि वो हनुमानजी से प्रार्थना करें और रथ के ऊपर ध्वज के साथ विराजित हों। अर्जुन ने ऐसा ही किया।

पौराणिक कथा के अनुसार अर्जुन का रथ श्रीकृष्ण चला रहे थे। स्वंय शेषनाग ने रथ के पहियों को पकड़ रखा था ताकि दिव्यास्त्रों का प्रहार रथ पर ना हो। अर्जुन के रथ की रक्षा हनुमान जी भी कर रहे थे। वहीं जब युद्ध समाप्त हो गया तो अर्जुन ने श्रीकृष्ण से कहा कि आप रथ से उतरिए फिर मैं उतरूंगा। मगर श्रीकृष्ण ने अर्जुन को पहले उतने को कहा इसके बाद श्रीकृष्ण खुद रथ से उतरे। 

लग गई रथ में आग

पुराणों की मानें तो जिस समय श्रीकृष्ण रथ से उतरे शेषनाग पाताल लोक चले गए और हनुमानजी रथ के ऊपर से अंतर्ध्यान हो गए। जैसे ही ये सब उतर गए रथ धू-धू कर जल उठा। थोड़ी देर में रथ पूरी तरह जल गया। ये देखकर अर्जुन हैरान रह गए। उन्होंने श्रीकृष्ण से पूझा कि भगवान ये कैसे हुआ। 

श्रीकृष्ण ने बताई वजह

श्रीकृष्ण ने बताया कि कौरवों में भीष्म पितामह, द्रोणाचार्य और कर्ण जैसे महारथी थे। उनके दिव्यास्त्रों के प्रहार से पहले ही ये रथ खत्म हो चुका है। इस पर हनुमानजी विराजित थे और स्वयं इसका सारथी मैं था। इसी वजह से ये रथ सिर्फ मेरे संकल्प की वजह से चल रहा था। अब इस रथ का काम पूरा हो चुका है। इसलिए ये रथ मैंने छोड़ दिया और ये भस्म हो गया।

टॅग्स :महाभारतभगवान कृष्ण
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

पूजा पाठBasant Panchami 2026: ब्रज में बसंत पंचमी से अगले 40 दिनों तक खेली जाएगी होली, जानें इस उत्सव के बारे में

पूजा पाठBhagwat Geeta: गीता की विचारधारा सदियों से मानवीय चिंतन को प्रभावित करती रही है?

पूजा पाठठाकुर जी की कृपा के बिना श्रीमद भागवत का श्रावण संभव नहीं: चारु लाडली

पूजा पाठमथुरा के बांके बिहारी मंदिर में बड़ा बदलाव, जगमोहन में प्रवेश और दर्शन पर रोक

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग