लाइव न्यूज़ :

महाभारत: महाभारत में सिर्फ अर्जुन के पास थीं ये 5 शक्तियां, श्रीकृष्ण ने दिया था ये उपदेश

By मेघना वर्मा | Updated: April 19, 2020 06:15 IST

अर्जुन को श्रीकृष्ण का प्रिय सखा कहा जाता है। महाभारत के अनुसार सिर्फ अर्जुन के पास ऐसी 5 शक्तियां थीं जिनके बल पर वह महान योद्धा बनें।

Open in App
ठळक मुद्देअर्जुन को आज भी सबसे श्रेष्ठ धर्नुधारी कहा जाता है। अर्जुन को उनके कर्मों के लिए जाना जाता है। 

महाभारत की लड़ाई 5 पांडवों और 100 कौरवों के बीच की थी। ये महाभारत का युद्ध इतना भयावह था जिसका जिक्र आपका महाभारत के छन्दों से पता लग जाएगा। महाभारत के युद्ध में अर्जुन एक ऐसे योद्धा थे जिनका गुणगान आज तक किया जाता है। 

अर्जुन को श्रीकृष्ण का प्रिय सखा कहा जाता है। महाभारत के अनुसार सिर्फ अर्जुन के पास ऐसी 5 शक्तियां थीं जिनके बल पर वह महान योद्धा बनें। आइए आपको बताते हैं क्या थे वो 5 गुण या 5 शक्तियां जिनकी बदौलत आज भी अर्जुन सबसे महान योद्धा कहलाते हैं। 

1. धैर्य

महाभारत में कई जगह इस बात को बताया गया है कि अर्जुन बहुत धैर्य से काम लेते थे। उनके अंदर धैर्य बहुत था। भगवान श्रीकृष्ण ने खुद कहा है कि जो भी मनुष्य धैर्य को अपनाता है, वह अपने आप ही एक महान व्यक्तित्व वाला इंसान बन जाता है।

2. तेज

अर्जुन के व्यक्तित्व के तेज से हर कोई आकर्षित हो जाता है। पुरानी मान्यताओं के अनुसार, अर्जुन के जैसा तेज किसी भी पांडव में नहीं था।

3. बल

अर्जुन शारीरिक बल के साथ-साथ मानसिक बल के लिए भी जाने जाते थे। मानसिक बल यानि की चतुर नीतियों को अपनाकर अर्जुन कई शत्रुओं का नाश कर देते थे।

4. हाथों की तेजी

अर्जुन को आज भी सबसे श्रेष्ठ धर्नुधारी कहा जाता है। अर्जुन जितनी स्फूर्ति से धनुष बाण चलाते थे उतनी तेजी से कोई भी नहीं चला पाता था।

5. कर्म को मानते थे सबसे ऊपर

महाभारत के युद्ध में जिस वक्त अर्जुन इस बात को लेकर दुविधा में थे कि वो अपने भाइयों पर कैसे बाण चाल सकते थे, तब उन्हें श्रीकृष्ण ने गीता उपदेश देकर समझाया था कि सब मोह-माया छोड़कर अपने कर्म को महत्व देना चाहिए। आज भी अर्जुन को उनके कर्मों के लिए जाना जाता है। 

टॅग्स :महाभारतभगवान कृष्णपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

पूजा पाठBasant Panchami 2026: ब्रज में बसंत पंचमी से अगले 40 दिनों तक खेली जाएगी होली, जानें इस उत्सव के बारे में

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठBhagwat Geeta: गीता की विचारधारा सदियों से मानवीय चिंतन को प्रभावित करती रही है?

पूजा पाठठाकुर जी की कृपा के बिना श्रीमद भागवत का श्रावण संभव नहीं: चारु लाडली

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग