लाइव न्यूज़ :

महाभारत: अर्जुन और भगवान शिव के बीच भी हुआ था युद्ध, जानिए आखिर क्या था कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2019 09:54 IST

अर्जुन जंगल में जब तपस्या कर रहे थे उसे दौरान एक जंगली सूअर उनकी ओर तेजी से बढ़ा। अर्जुन को इसका आभास हो गया और उन्होंने तुरंत अपना गांडीव उठाया और एक बाण उसकी ओर चला दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमहाभारत युद्ध से ठीक पहले भगवान शिव ने ली थी अर्जुन की परीक्षाअर्जुन और भगवान शिव के बीच एक जंगली सूअर के शिकार को लेकर हुआ था विवाद

महाभारत में जब कौरव और पांडवों के बीच युद्ध लगभग तय हो गया तो भगवान कृष्ण ने अर्जुन को इसके लिए तैयारी शुरू करने को कहा। श्रीकृष्ण ने अर्जुन को सलाह दी वे इंद्र से दिव्यास्त्र हासिल करें। इसलिए अर्जुन ने इंद्र को प्रसन्न कर उनके सामने दिव्यास्त्र पाने की चाह रखी। इसे सुन इंद्र ने अर्जुन से कहा कि उनसे दिव्यास्त्र प्राप्त करने से पहले जरूरी है कि वह भगवान शिव को प्रसन्न करें।

अर्जुन ने यह बात मानी और शिव को प्रसन्न करने के लिए तपस्या शुरू की। अर्जुन के काफी कठिन तपस्या के बाद शिवजी ने अर्जुन को पाशुपतास्त्र देने का फैसला किया। इससे पहले शिवजी ने अर्जुन की परीक्षा लेनी चाही। 

महाभारत: भगवान शिव और अर्जुन में हुआ युद्ध

अर्जुन जंगल में जब तपस्या कर रहे थे उसे दौरान एक जंगली सूअर उनकी ओर तेजी से बढ़ा। अर्जुन को इसका आभास हो गया और उन्होंने तुरंत अपना गांडीव उठाया और एक बाण उसकी ओर चला दिया। ठीक उसी समय एक दूसरा बाण भी उस जंगली सूअर को लगा जिसे एक वनवासी ने अपना शिकार समझकर चलाया था। 

अर्जुन यह देख हैरान रह गये कि जब उन्होंने एक बाण चलाया है तो दूसरा बाण कहां से आया। अर्जुन यह देख अपमानित और क्रोधित भी महसूस करने लगे कि उनके लक्ष्य को भला किसी और ने क्यों निशाना बनाया। उसी समय वह वनवासी अपने शिकार पर हक जताने के लिए वहां पहुंच गया। अर्जुन नहीं जानते थे वनवासी भेष में शिवजी हैं इसलिए उनका विवाद उनसे शुरू गया। वाद-विवाद इतना बढ़ गया कि युद्ध की नौबत आ गई। 

भगवान कृष्ण ने दी थी अर्जुन को दिव्यास्त्र हासिल करने की सलाह

अर्जुन ने अपनी शक्ति के अनुसार वनवासी पर बाणों की वर्षा शुरू कर दी लेकिन वनवासी को वे थोड़ भी नुकसान नहीं पहुंच सके। हालांकि, वनवासी के प्रहार से अर्जुन खुद जरूर अचेत हो गये। थोड़ी देर बाद जब अर्जुन दोबारा होश में आये तो उन्होंने शिव की पूजा कर एक बार फिर युद्ध करने की इच्छा प्रकट की। शिव रूपी वनवासी इस बात को मान गये।

महाभारत: शिव की पूजा के दौरान अर्जुन को समझ आया पूरा माजरा

अर्जुन ने वहीं, मिट्टी का एक शिवलिंग बनाया और फूल आदि तोड़ पूजा शुरू कर दी। अर्जुन ने देखा कि वे जो भी फूल शिवलिंग पर चढ़ा रहे हैं वह वनवासी के पैर के पास जाकर गिर रहा है। अर्जुन ने जब माला डाली तो वह भी उन्हे वनवासी के गले में दिखाई दी। यह देख अर्जुन पूरी बात समझ गये और क्षमा मांगी। शिवजी भी अर्जुन के पराक्रम से खुश हुए और उन्हे पाशुपतास्त्र दिया। शिवजी से पाशुपतास्त्र प्राप्त करने के बाद अर्जुन देवराज के इंद्र के पास गए और उनसे दिव्यास्त्र प्राप्त किए।

टॅग्स :महाभारतभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग