लाइव न्यूज़ :

Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर इस बार 101 साल बाद बन रहा है ये अनोखा संयोग, जानें क्या है खास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2021 08:50 IST

महाशिवरात्रि पर इस साल बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं। जानकारों के अनुसार 101 साल बाद ऐसे संयोग बन रहे हैं। इसलिए 11 मार्च का महत्व और बढ़ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाशिवरात्रि इस बार 11 मार्च को है, त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि मिल रही है इस बारमहाशिवरात्रि पर इस बार शिवयोग, सिद्धियोग, धनिष्ठा नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है11 मार्च को त्रयोदशी तिथि दोपहर 2.39 तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी की शुरुआत होगी

महाशिवरात्रि पर इस बार बेहद खास संयोग बन रहे हैं। महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है और इस बार ये 11 मार्च को पड़ रहा है। जानकारों के अनुसार इस बार 11 मार्च का दिन बेहद खास होने वाला है। दरअसल, इस दिन शिवयोग, सिद्धियोग, धनिष्ठा नक्षत्र का संयोग आने से महाशिवरात्रि की महत्ता और बढ़ गई है।

महाशिवरात्रि पर 101 साल बाद अद्भुत संयोग

शिवयोग, सिद्धियोग, धनिष्ठा नक्षत्र का संयोग इस बार महाशिवरात्रि को खास बना रहा है। इन शुभ संयोग के बीच भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा बेहद कल्याणकारी मानी जा रही है। साथ ही 11 मार्च को त्रयोदशी और चतुर्दशी भी मिल रही है। ये सबकुछ एक साथ 101 साल बाद होने जा रहा है। इसलिए मौका बेहद खास बन गया है।

इस बार 11 मार्च को सुबह 9.24 बजे तक शिव योग रहेगा। इसके बाद सिद्ध योग लग जाएगा जो 12 मार्च को सुबह 8.29 तक रहेगा। साथ ही रात में 9.45 बजे तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। पंचाग के अनुसार 11 मार्च को त्रयोदशी तिथि दोपहर 2.39 तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी की शुरुआत हो रही है और इसका समापन अगले दिन दोपहर 3.02 बजे होगा। 

महाशिवरात्रि पर पूजा का शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि पर निषित काल पूजा का मुहूर्त इस बार 11 मार्च को आधी रात में 12.06 बजे से 12.55 बजे तक है। ऐसे में ये करीब 48 मिनट का शुभ मुहूर्त होगा। वहीं शिवरात्रि पारण का समय 12 मार्च की सुबह 06.34  बजे से दोपहर 3.02 बजे तक रहने वाला है। 

महाशिवरात्रि पर रात के पहर में अन्य शुभ मुहूर्त की बात करें रात के पहले पहर में पूजा का मुहूर्त 11 तारीख की रात 6.27 से 9.29 तक होगा। इसके बाद दूसरे पहर का मुहूर्त रात 9.29 से आधी रात 12.31 (12 मार्च) तक का रहेगा। ऐसे ही तीसरे पहर का मुहूर्त आधी रात 12.31 बजे से तड़के 3.32 (12 मार्च) और फिर चौथे पहर का मुहूर्त तड़के 3.32 से सुबह 6.34 (12 मार्च) तक का होगा।

टॅग्स :महाशिवरात्रिभगवान शिवहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग