लाइव न्यूज़ :

Maha Shivratri Fasting Rule: महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज, जानें व्रत नियम

By रुस्तम राणा | Updated: March 2, 2024 16:09 IST

Maha Shivratri Fasting Rule: महाशिवरात्रि पर शिव भक्त व्रत का पालन करते हैं। किंतु जो लोग व्रत धारण करते हैं उन्हें व्रत नियम जरूर पता होना चाहिए। जैसे व्रत में किन चीजों का सेवन किया जा सकता है और किन चीजों से परहेज करना चाहिए। 

Open in App

Maha Shivratri 2024: महाशिवरात्रि का पावन पर्व 8 मार्च (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर्व हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन शिवभक्तों की लंबी कतारें शिवमंदिरों में तड़के सुबह से ही देखी जा सकती है। क्योंकि यह पर्व भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन शिवजी की विधि-विधान के साथ पूजा करने से भक्तों को उनका आशीर्वाद मिलता है। शिव भक्त इस दिन व्रत का पालन करते हैं। किंतु जो लोग व्रत धारण करते हैं उन्हें व्रत नियम जरूर पता होना चाहिए। जैसे व्रत में किन चीजों का सेवन किया जा सकता है और किन चीजों से परहेज करना चाहिए। 

महाशिवरात्रि व्रत कर सकते हैं इन चीजों का सेवन

महाशिवरात्रि के दिन व्रती आलू और मखाने का सेवन कर सकते हैं। पूरे दिन शरीर में बिना अनाज के सेवन से कमजोरी महसूस होती है और ब्लड शुगर लेवल कम हो जाता है। ऐसे में आलू और मखाना शरीर में कमजोरी को दूर कर देते हैं। मखाने में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेड भरपूर मात्रा में होता है। 

व्रत में आप फलाहार ग्रहण कर सकते हैं। इसके अलावा संतरे, मौसमी, अनार आदि का भी जूस पी सकते हैं। जिससे आपको डिहाईड्रेशन नहीं होगा। व्रत में गाजर अथवा लौकी की खीर का भी सेवन किया जा सकता है। 

व्रत में अधिकतर कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी, पराठे, पकौड़ी का सेवन किया जाता है। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन व्रती कुट्टू के आटे से बनी चीजों का सेवन कर सकता है। इसके सेवन से सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसमें मैग्नीशियम, विटामिन-बी, आयरन, कैल्शियम, फॉलेट, जिंक, कॉपर आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। 

इसी प्रकार सिंघाड़े के आटे से बनी खाद्य वस्तुओं का सेवन किया जा सकता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। व्रत में आप साबूदाना का सेवन कर सकते हैं। पेट की परेशानी को दूर करने में भी साबुदाना लाभदायक होता है। 

महाशिवरात्रि व्रत में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन

व्रत में मांस-मछली और मदिरापान से बिल्कुल परहेज करना चाहिए। इस दौरान प्याज और लहसुन का उपयोग भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अनाज और नमक का सेवन न करें। इसके बजाय सेंधा नमक का उपयोग किया जा सकता है।   

टॅग्स :महाशिवरात्रिभगवान शिवहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग