लाइव न्यूज़ :

महाशिवरात्रि 2018: इच्छापूर्ति के लिए करें शिव के 9 में से किसी एक मंत्र का जाप

By धीरज पाल | Updated: February 13, 2018 14:23 IST

यहां हम आपको भगवान शिव के 9 मंत्र प्रदान कर रहे हैं। इन में से किसी एक मंत्र का जाप करेंगे तो भोलेनाथ आपकी इच्छा अवश्य पूर्ण करेंगे। 

Open in App

इस साल महाशिवरात्रि का पावन पर्व 13 फरवरी को पड़ रहा है। हिंदू धर्म में इस पर्व का बेहद महत्व होता है। इस दिन लोग भगावन शिव के लिए उपवास रखते हैं और सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव की शादी हुई थी। पुराणों में लिखा गया है कि भगवान शिव की शादी में सभी समान्य से लेकर असमान्य देवी-देवता, दैत्य-असुर, पशु-पक्षी,  भूत-प्रेत सभी शामिल हुए थे। कहा जाता है कि भगवान शिव के इस खास दिन पर उनकी कृपा भक्तों पर बनी रहती है। अगर आप भगवान शिव के सच्चे भक्त हैं और अपनी मनोकामनाएं पूरी करना चाहते हैं तो आपको यहां 9 मंत्र दिए जा रहे हैं। इन 9 में से किसी एक मंत्र का जाप करेंगे तो भगवान शिव आपकी इच्छा अवश्य पूर्ण करेंगे।

यह भी पढ़ें: अगर पति-पत्नी के रिश्ते में हो रही है कलह, तो अपनाएं ये 5 आध्यात्मिक उपाय

1. नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मे न काराय नम: शिवाय:॥

2. मंदाकिनी सलिल चंदन चर्चिताय नंदीश्वर प्रमथनाथ महेश्वरायमंदारपुष्प बहुपुष्प सुपूजिताय तस्मे म काराय नम: शिवाय:॥

3. शिवाय गौरी वदनाब्जवृंद सूर्याय दक्षाध्वरनाशकायश्री नीलकंठाय वृषभद्धजाय तस्मै शि काराय नम: शिवाय:॥

4. अवन्तिकायां विहितावतारं मुक्तिप्रदानाय च सज्जनानाम्।अकालमृत्यो: परिरक्षणार्थं वन्दे महाकालमहासुरेशम्।।

5. ॐ वरुणस्योत्तम्भनमसि वरुणस्य सकम्भ सर्ज्जनीस्थो |वरुणस्य ऋतसदन्यसि वरुणस्य ऋतसदनमसि वरुणस्य ऋतसदनमासीद् ||

6. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्उर्वारुकमिव बन्धनानत् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

7.ॐ नमः आराधे चात्रिराय च नमः शीघ्रयाय च शीभ्याय च |नमः ऊर्म्याय चावस्वन्याय च नमो नादेयाय च द्वीप्याय च || 

8. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्उर्वारुकमिव बन्धनानत् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

9. जय शम्भो विभो अघोरेश्वर स्वयंभे जय शंकर।जयेश्वर जयेशान जय जय सर्वज्ञ कामदं।।

यह भी पढ़ें: रुद्राक्ष की पौराणिक कथा में ही छिपा है इसे धारण करने का महत्व, जानें और पाएं लाभ

इन मंत्रों से मिलने वाले लाभ 

भगवान शिव का बीज मंत्र है- 'ॐ नमः शिवाय'। माना जाता है कि इस मंत्र का प्रतिदिन 108 बार (यानी एक माला) जाप करने से समस्त बाधाओं से मुक्ति मीलती है। महाशिवरात्रि के दिन उपरोक्त बताए मंत्रों का जाप करने से काफी लाभ होगा। ऐसी मान्यता है कि इन मंत्रों का जाप करने से मनचाहे धन की प्राप्ति होगी। आपकी आयु में वृद्धि होगी, मोक्ष की प्राप्ति होगी, सारे दुख दूर होंगे और जीवन ऐश्वर्य से परिपूर्ण होगा। 

टॅग्स :महाशिवरात्रिहिंदू धर्मभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठआप भी रखते हैं सोमवार का व्रत तो इन 8 बातों पर जरूर दें ध्यान

मुसाफ़िरगुजरात में गायब हो जाता है भगवान शिव का यह मंदिर!

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग