लाइव न्यूज़ :

Maha Shivaratri 2020: महाशिवरात्रि के दिन कश्मीरी पंडित क्यों मनाते हैं 'हेरथ'? जानिए इसका महत्व और पूजा विधि

By ज्ञानेश चौहान | Updated: February 21, 2020 13:17 IST

हेरथ शब्द संस्कृत से लिया गया है। हेरथ का हिंदी अर्थ 'हररात्रि' होता है। दूसरे शब्दों में इसे 'महाशिवरात्रि' भी कहा जाता है।

Open in App
महाशिवरात्रि (Maha Shivaratri 2020) का पर्व कश्मीरी पंडितों के लिए भी काफी खास होता है। जम्मू-कश्मीर में आज का दिन 'हेरथ' के तौर पर मनाया जाता है। हेरथ पर्व को जम्मू-कश्मीर में संस्कृति को संरक्षित करने के त्योहार के रूप में मनाते हैं।

'हेरथ' का मतलब

हेरथ शब्द संस्कृत से लिया गया है। हेरथ का हिंदी अर्थ 'हररात्रि' होता है। दूसरे शब्दों में इसे 'महाशिवरात्रि' भी कहा जाता है। यह कश्मीरी पंडितों का खास त्योहार होता है। आज के दिन कश्मीरी पंडित भगवान शिव को उनके परिवार के साथ घर में स्थापित करते हैं। 
ऐसी मान्यता है कि महादेव को उनके परिवार के साथ घर में स्थापित करने से वह वटुकनाथ मेहमान बनकर घर में रहते हैं। इस त्योहार की खुशी का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि हेरथ पर्व मनाने के लिए कश्मीरी पंडितों एक महीने पहले से तैयारी शुरू कर देते हैं।

'हेरथ' पूजा विधि

सबसे पहले स्नान करके साफ कपड़े पहनें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हेरथ के दिन भगवान शिव को उनके संपूर्ण परिवार के साथ घर में स्थापित करें। पूजा के दौरान कलश और गागर में अखरोट भरकर रखें। हिंदू धर्म में अखरोट को चारों वेदों का प्रतीक माना जाता है। इसके बाद भगवान शिव का फूल, बेलपत्र, धतूरा से अभिषेक करें। ऐसा करने से हेरथ की पूजा संपन्न होती है।
टॅग्स :महाशिवरात्रिहिंदू त्योहारत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारत्योहारों और छुट्टियों पर किराया बढ़ाकर यात्री से जमकर कमाई?, मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा-अवैध बुकिंग ऐप्स पर सख्ती करने की तैयारी?

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना