लाइव न्यूज़ :

Magh Purnima 2022: माघ पूर्णिमा 16 फरवरी को, इस दिन इन 4 बातों का जरूर रखें ध्यान

By रुस्तम राणा | Updated: February 13, 2022 15:15 IST

पौराणिक मान्यता के अनुसार माघ पूर्णिमा पर प्रात: काल किसी पवित्र नदी, सरोवर अथवा जलकुंड में स्नान करने से रोगों का नाश होता है। दान करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली तमाम बाधाएं दूर होती हैं।

Open in App

Magh Purnima 2022: माघ पूर्णिमा 16 फरवरी, बुधवार को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास में आने वाली पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा कहते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने, दान और ध्यान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।

पौराणिक मान्यता के अनुसार माघ पूर्णिमा पर प्रात: काल किसी पवित्र नदी, सरोवर अथवा जलकुंड में स्नान करने से रोगों का नाश होता है। दान करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली तमाम बाधाएं दूर होती हैं। यहां तक शास्त्रों में यह भी कहा गया है कि माघी पूर्णिमा पर स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। हालांकि इस दिन कुछ विशेष कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जैसे-

माघ पूर्णिमा के दिन सुबह देर तक न सोएं

माघ पूर्णिमा के दिन देर तक नहीं सोना चाहिए। इस दिन सूर्योदय से पहले उठे और पवित्र नदी में स्नान करें। अगर नदी की ओर से जाना संभव नहीं है तो घर में भी स्नान कर सकते हैं। इसके बाद पूजा-पाठ करें। इस दिन बाल, नाखून, आदि नहीं काटने चाहिए। शेविंग करने से भी बचें। 

काले रंग वस्त्र धारण न करें

माघ पूर्णिमा पर काले वस्त्र धारण नहीं करें। ये अशुभ है। पीले, उजले या अन्य रंगों का प्रयोग कर सकते हैं। इस दिन किसी को भी भला-बुरा नहीं करें। नाराजगी को खुद से दूर रखें। घर में भी किसी प्रकार का कलह नहीं करें अन्यथा शांति भंग हो सकती है।

घर में बड़े-बुजुर्गों का अपमान न करें

इस दिन घर के बड़े-बुजुर्गों का भी अपमान नहीं करें। इससे पितरों की नाराजगी आपको झेलनी पड़ सकती है। इस दिन शारीरिक संबंध स्थापित न करें। मन को सात्विक चीजों में लगाएं।

घर में न रहे किसी भी तरह की गंदगी

इस दिन अपने घर को जरूर साफ रखें। किसी भी प्रकार की गंदगी घर में नहीं हो। इस बात का ध्यान रखें। खासकर पूजा स्थल पर साफ-सफाई रहनी बहुत जरूरी है।

टॅग्स :पूर्णिमाहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग