लाइव न्यूज़ :

Magh Purnima 2021: शनिवार को है इस बार माघ पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और क्या करना चाहिए इस दिन

By विनीत कुमार | Updated: February 24, 2021 13:53 IST

Magh Purnima 2021: माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि इस बार 27 फरवरी है। इसे ही माघ पूर्णिमा कहते हैं। इसके अगले दिन से फाल्गुन माह की शुरुआत हो जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देमाघ पूर्णिमा इस बार 27 फरवरी है, 27 फरवरी को दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक पूर्णिमा तिथिमाघ मास के शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को ही माघ पूर्णिमा कहते हैं माघ महीने की पूर्णिमा का काफी बड़ा महत्व, स्नान के बाद दान और फिर भगवान विष्णु की पूजा करने की परंपरा

Magh Purnima 2021: माघ महीने का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। इसे कार्तिक के बाद दूसरे सबसे पवित्र माह के तौर पर भी देखा गया है। इसमें भी पूर्णिमा के साथ इस माह का महत्व और बढ़ जाता है। माघ के शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को ही माघ पूर्णिमा कहते हैं और इसके बाद फाल्गुन की शुरुआत होती है।

हर महीने के अनुसार वैसे तो साल में 12 पूर्णिमा तिथियां होती हैं। इस दौरान पूर्ण चंद्रोदय होता है लेकिन माघ महीने की पूर्णिमा का महत्व काफी अलग है। इस दिन  पवित्र नदियों और मुख्य रूप से गंगा नदी में स्नान करने की परंपपरा है। साथ ही  भगवान विष्णु की पूजा भी की जाती है।

Magh Purnima 2021: माघ पूर्णिमा कब है

इस बार माघ पूर्णिमा 27 फरवरी यानी शनिवार को है। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 26 फरवरी (शुक्रवार) को ही शाम 3 बजकर 49 मिनट से शुरू हो जाएगी। इसका समापन अगले दिन 27 फरवरी (शनिवार) को 1 बजकर 46 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार 27 फरवरी को पूर्णिमा है, इसलिए इस दिन माघ पूर्णिमा मनाया जाएगा।

Magh Purnima 2021: माघ पूर्णिमा का महत्व और इस दिन क्या करें

माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है। स्नान के बाद दान और पूजन का भी महत्व है। भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन सत्यनारायण भगवना की कथा का पाठ करना चाहिए।

अगर इस दिन आप गंगा या पवित्र नदियों के किनारे नहीं जा सके हैं तो घर में ही स्नान के पानी में गंगा जल जरूर मिलाएं। स्नान के बाद गरीब, जरूरतमंद को भोजन कराएं। गाय को चारा खिलाने और पक्षियों को दाना-पानी खिलाने से भी पुण्य मिलता है।

साथ ही चंद्रमा से जुड़े दोष खत्म करने के लिए भी माघ पूर्णिमा का व्रत रखना चाहिए और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। मान्यता है कि माघ पूर्णिमा में अन्न, वस्त्र या धन के दान से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

टॅग्स :पूर्णिमाहिंदू त्योहारभगवान विष्णुमाघ मेला
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग