लाइव न्यूज़ :

Chandra Grahan 2020: उपच्छाया चंद्र ग्रहण पर नहीं लगता सूतक फिर भी इन बातों का जरूर रखें ध्यान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2020 09:39 IST

Chandra Grahan 2020: यह उपच्छाया चंद्रग्रहण है। इसलिए इस ग्रहण के दौरान सूतक नहीं लगेगा। हालांकि, फिर भी ग्रहण के दौरन कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदू मान्यताओं के अनुसार उपच्छाया चंद्र ग्रहण पर सूतक नहीं लगताआज रात 10.36 बजे से लगेगा उपच्छाया चंद्र ग्रहण, कुछ खास बातों का जरूर रखें ध्यान

Chandra Grahan 2020: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज रात को लग रहा है। यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण है और इसलिए हिंदू शास्त्रों के अनुसार इसका सूतक नहीं लगेगा और ना ही इसका कोई खास प्रभाव नजर आयेगा। इसके बावजूद कुछ ऐसी बातें हैं जिसका ग्रहण के दौरान ध्यान रखना चाहिए। 

आम मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण के 9 घंटे पहले शुरू होता है। वहीं, सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लग जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। यहां तक कि मंदिर के कपाट भी बंद कर दिये जाते हैं।

Chandra Grahan 2020: उपच्छाया चंद्र ग्रहण पर सूतक नहीं लगेगा

आज यानी 10 जनवरी की रात से लगने जा रहे चंद्र ग्रहण में कोई सूतक नहीं लगेगा। इसके मायने ये हुए इस दौरान न तो मंदिरों के कपाट बंद होंगे और न ही किसी धार्मिक कार्य या मूर्ति आदि को छूने की मनाही होगी। आप सामान्य दिनों की तरह अपने सभी काम भी कर सकेंगे। यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण शुक्रवार रात 10.36 बजे से शुरू होगा और देर रात 2.44 बजे खत्म होगा।

Chandra Grahan 2020: उपच्छाया चंद्र ग्रहण क्या है? 

उपच्छाया चंद्र ग्रहण उस समय लगता है, जब पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा चंद्रमा, 'पेनुम्ब्रा' (धरती की परछाई का हल्का भाग) से होकर गुजरता है। इस समय चंद्रमा पर पड़ने वाली सूर्य की रोशनी आंशिक तौर पर कटी हुई प्रतीत होती है और ग्रहण को चंद्रमा पर पड़ने वाली धुंधली परछाई के रूप में देखा जा सकता है। 

Chandra Grahan 2020: चंद्र ग्रहण के दौरान रखे इन बातों का ध्यान

इस चंद्र ग्रहण का खास असर नहीं पड़ने जा रहा है। इसके बावजूद कुछ बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए।ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए। साथ ही ग्रहण के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से भी बचना चाहिए। ग्रहण के दौरा भोजन भी नहीं किया जाना चाहिए। इस बार उपच्छाया चंद्र ग्रहण देर रात शुरू हो रहा है। ग्रहण के दौरान भगवान का ध्यान करें। इसके बाद ग्रहण खत्म होने के बाद अगले दिन स्नान-दान कर सकते हैं।

टॅग्स :चन्द्रग्रहणचंद्रमा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

पूजा पाठसाल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण खत्म, भारत के कई शहरों में दिखा, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग