लाइव न्यूज़ :

लव राशिफल, 7 मार्च: सिंह और वृश्चिक जातकों के लिए आज सरप्राइज का दिन, पढ़ें दूसरी किन राशियों पर बरसेगा प्यार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2020 07:00 IST

आज का राशिफल: धनु राशि के जातकों के दाम्पत्य जीवन में विवाद के योग हैं। इसका ख्याल रखें। तुला जातक भी विवाद से बचें। पढ़ें 7 मार्च का लव राशिफल..

Open in App
ठळक मुद्देलव राशिफल: वृषभ राशि के लिए रोमांस से भरा दिन, कर्क जातकों की पुराने मित्रों से होगी मुलाकात कन्या राशि के जातक अपने दिल की बात रखने में नहीं झिझके, पार्टनर का मिलेगा सहयोग

मेष: भावुकता पर नियंत्रण की कमी से आज रिश्तों में खींचतान का अनुभव कर सकते हैं। दिमाग को शांत रखते हुए धैर्य से काम लें और रिश्तों को संभालने की कोशिश करें। कुछ बातों पर विचार नहीं मिलने से विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। इसे जिम्मेदारी से संभालने की कोशिश करें।

वृष: आज अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने आदि की योजना बन सकती है। दिन अच्छा रहने वाला है। एकांत में समय बिताने का मौका मिलेगा और रिश्तों में भी प्रगाढ़ता लाएगा। इस यागदार दिन का आनंद लें। 

मिथुन: आप अपने प्रिय को अपनी भावना व्यक्त करने में कामयाब रहेंगे। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका को दिल की गहराइयों से प्यार करते हैं। ऐसे में आपकी संवेदना और अभिव्यक्ति आपके प्रेमी को आपके करीब लाएगी। एक अच्छा दिन आपके सामने है। 

कर्क: आज आपके लिए दिन कई पुरानी सुनहरी यादें लेकर आने वाला है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी और अपने प्यार के साथ ही अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। किसी रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं। आपसी विवाद को दूर रखें।

सिंह: शारीरिक आकर्षण आज आपको अपने प्रेम की ओर खींचेगा। शाम रोमांटिक रहने वाली है लेकिन साथ ही आपको संभल कर अपने कदम आगे बढ़ाने की भी जरूरत है। अपने पार्टनर को किसी तोहफे से सरप्राइज भी कर सकते हैं। एक रोमांटिक रात व्यतीत करने का भी मौका मिल सकता है।

कन्या: आप रिश्तों को लेकर आज नर्वस महसूस करेंगे। कोई बात जो लंबे समय से कहना चाहते हैं और झिझक रहे हैं, तो बेहतर है इस पर बात करें। समय अनुकूल है। पार्टनर का सहयोग मिलने की संभावना है। 

तुला: आज अपने पार्टनर के साथ किसी विवाद में उलझ सकते हैं। खासकर व्यस्त दिनचर्या के बाद ऐसी परिस्थिति आपका मूड खराब कर सकती है। परिस्थिति को ठीक से संभाले। दोस्तों की मदद ले सकते हैं। शादी के लिए इच्छुक जातकों के लिए दिन अच्छा है। 

वृश्चिक: अपने पार्टनर के साथ किसी लंबी छुट्टी पर जाने का ये सही समय है। इस बारे में योजना बन सकती है। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। पार्टनर की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है। तैयार रहें।

धनु: अपने पार्टनर के लिए आज आप एक अच्छे सलाहकार की भूमिका निभा सकते हैं। पारिवारिक या फिर ऑफिस से जुड़े मुद्दों में उसे आपकी जरूरत है। हर बात को ध्यानपूर्वक समझने की कोशिश करें। दाम्पत्य जीवन में विवाद के योग हैं।

मकर: लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप्स निभा रहे जातक आज राहत की सांस ले सकते हैं। मिलन का योग बन रहा है। रिश्तों को लेकर अधिक स्वामित्व का भाव नहीं दिखाएं और धैर्य से काम लें।

कुंभ: प्रोफेशनल लाइफ पर अधिक ध्यान देते हुए आपके व्यक्तिगत जीवन पर असर पड़ सकता है। इसका ख्याल रखें। पार्टनर से विवाद हो सकता है। झुंझलाहट छोड़ इस विवाद को आराम से संभालने की कोशिश करें।

मीन: अगर आप सिंगल हैं तो आपके साथ कुछ नया होने जा रहा है। एक नई मुलाकात आपको कई नए अनुभव देने वाली है। वैसे भविष्य को लेकर अभी ज्यादा कल्पनाओं में डूब जाना ठीक नहीं है। इसे पूरी गंभीरता से लें और आगे बढ़ें। 

टॅग्स :लव होरोस्कोपज्योतिष शास्त्रराशिचक्रआज का राशिफल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठPanchang 16 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 May 2026: आज ज्येष्ठ अमावस्या पर इन 5 राशिवालों की कटेगी चांदी, हर क्षेत्र में मिलेगी मनचाही सफलता

पूजा पाठRashifal 15 May 2026: इन 4 राशियों के लिए खास रहने वाला है आज का दिन, आर्थिक रूप से आएगी संपन्नता

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?