लाइव न्यूज़ :

दीर्घायु, संतान और धन प्राप्ति के लिए इस तरीके से करें शिवजी के महामृत्युंजय मंत्र का जाप

By उस्मान | Updated: March 8, 2019 14:12 IST

भोलेनाथ के इस  मंत्र का सही तरीके से जाप करते रहने से नाड़ी दोष, कालसर्प दोष, मांगलिक दोष, रोग, गर्भ नाश, संतान बाधा, दु:स्वप्न और भूतप्रेत दोष जीवन से खत्म हो सकते हैं। 

Open in App

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र जाप करने से भक्तों के जीवन की सभी बाधाएं और दोष समाप्त हो सकते हैं। भोलेनाथ के इस  मंत्र का सही तरीके से जाप करते रहने से नाड़ी दोष, कालसर्प दोष, मांगलिक दोष, रोग, गर्भ नाश, संतान बाधा, दु:स्वप्न और भूतप्रेत दोष जीवन से खत्म हो सकते हैं। 

यह है शिवजी का महामृत्युंजय मंत्र (Lord Shiva Mahamrityunjaya Mantra)

ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्‍बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्‍धनान् मृत्‍योर्मुक्षीय मामृतात्ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ !! 

महामृत्युंजय मंत्र का मतलब (maha mrityunjaya mantra meaning in hindi)

हम भगवान शिवजी की पूजा करते हैं, जिनके तीन नेत्र हैं, जो सम्पूर्ण जगत का पालन पोषण अपनी कृपादृष्टि से कर रहे हैं। उनसे हमारी प्रार्थना है कि वह हमें मृत्यु के बंधनों से मुक्त कर दें। जिस तरह एक ककड़ी इस बेल रूपी संसार में उसके बंधनों से मुक्त हो जाती है, उसी तरह हम भी संसार रूपी में पक जायें और आपके चरणों की अमृतधारा का पान करते हुए शरीर को त्यागकर आपमें शामिल हो जायें। 

कैसे करें महामृत्युंजय मंत्र का जाप

ऋग्वेद और यजुर्वेद के अनुसार, भगवान शिव स्तुती में लिखा है कि रुद्राक्ष माला से ही महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिये। शिवपुराण में भी मंत्र का जाप करने से बाधाएं और परेशानियां आसानी से खत्म हो जाती हैं। इसके अलावा अकाल मृत्यु से लेकर शरीर के सभी रोग भी खत्म हो जाते हैं। 

महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से होंगे ये फायदे

1) धन-सम्पत्ति में फायदामहामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से आपको जीवन में कभी धन की कमी महसूस नहीं होगी। इस मंत्र के पाठ से भगवान शिव का आशीर्वाद हमेशा भक्त पर बना रहेगा।

2) दीर्घायु अगर मनुष्य को लंबी उम्र पाने की इच्छा है, तो आपको महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिये। इस मंत्र का जाप करने से अकाल मृत्यु का डर आपके मन से खत्म हो जायेगा। भगवान शिव भी आपसे प्रसन्न रहेगें।

3) संतान की प्राप्तिअगर आप संतान की प्राप्ति चाहते हैं, तो इन मंत्रो का जाप करें। मंत्र का जाप करने से आपको संतान की प्राप्ति होगी और महादेव की कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी। 

4) निरोगी काया महामृत्युंजय मंत्र के जाप से आरोग्य की प्राप्ति होती है। इन मंत्रो का जाप करने से आपके शरीर में कोई भी बीमारी नहीं होगी और शरीर भी निरोगी रहेगा। महादेव को मृत्यु का देवता भी कहा जाता है, इसलिए महामृत्युंजय मंत्रो का उच्चारण आपको अकाल मृत्यु से बचा सकता है।

5) सम्मान की प्राप्तिजिन मनुष्यों को समाज में उच्च सम्मान चाहिये, वो महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरुर करें। इस मंत्र का जाप करने से समाज में आपको उच्च सम्मान की प्राप्ति होगी और सभी लोग आपकी इज्जत करेगें।

टॅग्स :भगवान शिवमंत्रपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग