लाइव न्यूज़ :

Singh Rashifal 2022: बढ़ेगी कमाई, तनाव से मिलेगा छुटकारा, जानें सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल

By रुस्तम राणा | Updated: November 30, 2021 11:56 IST

वर्ष 2022 सिंह राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा ? नए साल में ग्रह नक्षत्र की परिस्थितियां इनके अनुकूल होंगी या नहीं? आने वाले साल में करियर, व्यापार, परिवार, वैवाहिक और प्रेम जीवन के साथ-साथ स्वास्थ्य कैसा रहेगा, आइए जानते हैं। 

Open in App

सिंह राशिचक्र की पांचवीं राशि है। इस राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है, जो राजा, नेतृत्व, मान-सम्मान, उच्च-पद, प्रतिष्ठा, क्रोध, सरकारी नौकरी के प्रतीक हैं। इस राशि के जातक नेतृत्व करने वाले होते हैं, इनके अंदर लीडरशिप क्वालिटी जन्मजात से ही होती है। ये किसी के अधीन कार्य नहीं करते हैं, बल्कि स्वतंत्र रहकर करना पसंद करते हैं। क्रोध और अहंकार इस राशिवालों के नकारात्मक पहलू हैं। वर्ष 2022 सिंह राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा ? नए साल में ग्रह नक्षत्र की परिस्थितियां इनके अनुकूल होंगी या नहीं? नए साल में करियर, व्यापार, परिवार, वैवाहिक और प्रेम जीवन के साथ-साथ स्वास्थ्य कैसा रहेगा, आइए जानते हैं। 

करियर-व्यापार 

राशिफल 2022 के अनुसार, नया वर्ष सिंह राशि वालों के लिए कई तरह के शुभ संकेत दे रहा है। यह वर्ष आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। करियर और व्यापार के क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। नए साल में नए अवसर आपको तरक्की की सीढ़ियां चढ़ाएंगे। इन अवसरों को हाथ से जानें न दें। करियर में उच्च पद प्रतिष्ठा प्राप्त होगी, जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। शनि के सकारात्मक प्रभाव के कारण आपके काम और पेशा कामयाबी की बुलंदियों को छुएगा। शत्रु पक्ष आपका बाल भी बांका नहीं कर पाएंगे। 

आर्थिक पक्ष

इस वर्ष आपकी आमदनी बढ़ेगी। विभिन्न स्रोतों से धन का आगमन होगा। हालांकि धन खर्च होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। अप्रैल के बाद की समयावधि बेहद ही शुभ रहने वाली है और यह इंगित करता है कि आप इस अवधि के दौरान पेशेवर रूप से या दोस्तों, जीवनसाथी या पेशेवर भागीदारों के माध्यम से धन अर्जित करने में भी कामयाब रहने वाले हैं। जून से अक्टूबर के दौरान आपके पास पैसे का अच्छा स्रोत होगा और आप अच्छा धन अर्जित करने में सफल हो पाएंगे।

परिवार

नए वर्ष में आपको पारिवारिक जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। हालांकि कुछ मौकों पर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा। वर्ष की शुरूआत में घर अथवा किसी खास रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में सभी रिश्तेदार एकत्रित होंगे। उनसे मिलकर अच्छा लगेगा। इस वर्ष कामकाज की वजह से परिवार से दूर भी जाना पड़ सकता है। संतान की खुशी मिल सकती है। 

विवाह एवं प्रेम

वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव नजर आ सकते हैं। जीवनसाथी पर गुस्सा करेंगे तो रिश्ता मजबूत होने की बजाय कमजोर पड़ेगा। अगर नई-नई शादी हुई है तो वर्ष की शुरूआत में जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है। प्रेम जीवन में मधुर संबंध तो बनेंगे। लेकिन इसके लिए आपको अधिक प्रयास करने होंगे। इस साल आप अपने प्यार के रिश्ते को एक सुंदर मोड़ देना चाहेंगे। प्रेम विवाह कर सकते हैं। 

स्वास्थ्य

सेहत के लिहाज से वर्ष बहुत ज्यादा खास नहीं है। लेकिन किसी दीर्घकालिक समस्या के निदान से मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। इस वर्ष आपको हाथ पेट और गुर्दे से संबंधित बीमारियां परेशानी दे सकती हैं। इसके अलावा वायु रोग और जोड़ों के रूप से भी आप को सावधान रहने की जरूरत है। समय समय पर अपनी सेहत की जाँच कराते रहे और डॉक्टर का परामर्श जरूर लें। योग आसन के माध्यम से खुद को फिट रख सकते हैं।

उपाय 

नित्य सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें और रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करें। 

टॅग्स :राशिफल 2022ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग