लाइव न्यूज़ :

Laxmi Puja 2019: लक्ष्मी पूजा के लिए जरूरी है ये 25 सामान, 11वां वाला है सबसे जरूरी-जानिए पूजा विधि

By मेघना वर्मा | Updated: October 27, 2019 10:07 IST

Laxmi Puja Ki Samagri: दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी सब पर कृपा करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूरे देश में आज दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। दिवाली के दिन लोग घरवालों या दोस्तों के साथ मिलकर जुआं खेलते हैं।

हिन्दू धर्म में दिवाली का पर्व सबसे पवित्र माना जाता है। कार्तिक महीने में होने वाले इस पर्व को आज पूरा देश मना रहा है। दिवाली पर लक्ष्मी पूजा करना भी बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की मन से पूजा करने से कभी कंगाली नहीं आती।

इस दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी सब पर कृपा करती हैं। यही कारण है कि इस दिन की पूजा खास तरीके से की जाती है। सिर्फ यही नहीं लक्ष्मी जी की पूजा करने के लिए कुछ खास समान जरूरी होते हैं। यहां आज हम उन सामानों की ही लिस्ट देने जा रहे हैं। जिनके बिना लक्ष्मी पूजा अधूरी है।  

लक्ष्मी पूजा के लिए आवश्यक सामग्री1. चावल2. गुलाल3. हल्दी4. मेंहदी5. चूड़ी6. काजल7. रोली8. पान9. सिंदूर10. सुपारी11. साबुत धनिया12. पंच मेवा13. गंगाजल14. शक्कर15. शुद्ध घी16. लौंग17. कपूर18. लक्ष्मी जी की मूर्ति19. गणेश जी की मूर्ति20. सरस्वती का चित्र21. चांदी सिक्का22. लाल कपड़ा23. दीपक24. दीपक के लिए तेल25. खील-बताशे

ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा1. दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा करते समय सफेद या गुलाबी रंग का वस्त्र पहनना चाहिए। मान्यता है कि ये रंग मां लक्ष्मी के दिल के बहुत करीब है।

2. कोशिश करें की दिवाली वाले दिन मध्य रात्रि के समय मां लक्ष्मी की पूजा करें। लक्ष्मी के पूजन के लिए मध्य रात्रि को सबसे उत्तम बताया गया है।

3. मां लक्ष्मी की पूजा करते समय ध्यान दें कि उनकी प्रतिमा या मूर्ती पर लक्ष्मी मां कमल के फूल पर बैठीं हों। उनकी ऐसी ही प्रतिमा का शुभ माना जाता है। 

4. मां लक्ष्मी की पूजा करते समय जब भी उनके मंत्रों का जाप करें तो वो स्फटिक की माला को लेकर करें। इसका असर सबसे ज्यादा और सबसे जल्दी होता है। 

5. मां लक्ष्मी को इत्र समर्पित करना भी बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप नियमित रूप से मां लक्ष्मी को इत्र चढ़ाएंगे तो इसे भी बहुत शुभ बताया जाता है।

टॅग्स :दिवालीपूजा पाठहिंदू त्योहारत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग