लाइव न्यूज़ :

Laxmi Puja 2019: दिवाली पर इस तरह करें मां लक्ष्मी की पूजा, कभी नहीं होगी पैसों की तंगी

By मेघना वर्मा | Updated: October 18, 2019 13:01 IST

इस साल दिवाली 27 अक्टूबर को मनायी जाएगी। वहीं धनतेरस 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मीकी विधि-विधान से पूजा की जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल दिवाली 27 अक्टूबर को मनाई जाएगी।मान्यता है कि भगवान श्रीराम इसी दिन लंकापति रावण का वध करके अयोध्या लौटे थे।

दिवाली की तैयारियों में पूरा देश व्यस्त है। कोई सजावट का सामान खरीद रहा है तो कोई घर पर पूजा की तैयारियों में जुटा है। वहीं कुछ लोग अपने घर की सफाई भी कर रहे हैं। दिवाली पर लक्ष्मी पूजा करना भी बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की मन से पूजा करने से कभी कंगाली नहीं आती।

इस साल दिवाली 27 अक्टूबर को मनायी जाएगी। वहीं धनतेरस 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस वाले दिन मां लक्ष्मी सब पर कृपा करती हैं। यही कारण है कि इस दिन की पूजा खास तरीके से की जाती है। 

दिवाली से पहले कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाने वाले धनतेरस को लेकर काफी मान्यताएं हैं। माना जाता है कि इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान, अमृत का कलश लेकर धन्वन्तरी प्रकट हुए थे। इसीलिए इस दिन धन्वन्तरि देव की उपासना भी की जाती है। 

आइए आपको बताते हैं मां लक्ष्मी की पूजा करते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

1. दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा करते समय सफेद या गुलाबी रंग का वस्त्र पहनना चाहिए। मान्यता है कि ये रंग मां लक्ष्मी के दिल के बहुत करीब है।

2. कोशिश करें की दिवाली वाले दिन मध्य रात्रि के समय मां लक्ष्मी की पूजा करें। लक्ष्मी के पूजन के लिए मध्य रात्रि को सबसे उत्तम बताया गया है।

3. मां लक्ष्मी की पूजा करते समय ध्यान दें कि उनकी प्रतिमा या मूर्ती पर लक्ष्मी मां कमल के फूल पर बैठीं हों। उनकी ऐसी ही प्रतिमा का शुभ माना जाता है। 

4. मां लक्ष्मी की पूजा करते समय जब भी उनके मंत्रों का जाप करें तो वो स्फटिक की माला को लेकर करें। इसका असर सबसे ज्यादा और सबसे जल्दी होता है। 

5. मां लक्ष्मी को इत्र समर्पित करना भी बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप नियमित रूप से मां लक्ष्मी को इत्र चढ़ाएंगे तो इसे भी बहुत शुभ बताया जाता है।

धनतेसर के दिन बहुत से लोग खरीददारी भी करते हैं। धनतेसर के दिन खरीददारी की अलग मान्यता होती है। इस दिन सोने या चांदी के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। सिर्फ यही नहीं धनतेरस के दिन बहुत से लोग घर के लिए नई झाड़ू भी खरीदते हैं इसे भी काफी शुभ माना जाता है।

टॅग्स :दिवालीधनतेरसमां लक्ष्मीपूजा पाठहिंदू त्योहारत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग